spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

हूटर बजाती गाड़ी से जसपुर विधायक के भतीजे का अपहरण करने की कोशिश करने वाले 2 गिरफ्तार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कोतवाली पुलिस ने जसपुर विधायक आदेश चौहान के भतीजे का हूटरबजाती गाड़ी के जरिए अपहरण करने के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार को ग्राम निवारमुंडी में कार सवार 4 दहशतगर्दों ने कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के भतीजे अंशुल चौहान का अपहरण करने का प्रयास किया। ग्रामवासियों द्वारा पीछा किए जाने पर कार सवार अंशुल को छोड़कर भाग गए।

पीड़ित अंशुल चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बिताया कि जब 15 अगस्त की शाम को सारे देश सहित जसपुर क्षेत्र आजादी का जश्न मना रहा था, तभी शाम के समय एक आई-20 कार में सवार होकर 4 दहशतगर्द ग्राम निवारमंुडी की गलियों में हूटर बजाकर अपनी सनक को पूरा कर रहे थे। वहीं पर सड़क किनारे खड़े अंशुल चौहान ने उन्हें लगातार हूटर बजाकर घूमने से मना किया तो उन्होंने गाड़ी के शीशे खोलकर हाथ पकड़कर अंशुल चौहान के साथ गाली-गलौच व मारपीट की, उसके बाद उसे कार के अंदर आधा खींच लिया और अंशुल को शीशे पर लटकाए-लटकाए करीब आधा किलोमीटर तक उठा कर ले गए।

जब गांव वालों ने यह मंजर देखा तो वे गाड़ी के पीछे भागे। गांव वालों को गाड़ी का पीछा करते देख कार सवार बदमाश अंशुल चौहान को धक्का देकर छोड़कर भाग गए। अचानक हुई इस घटना से निवारमुंडी के लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 115(2)/140(1)/351(2)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की।

घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अपने अधीनस्थों को दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कारवाई करने के सख्त निर्देश दिए। जिस पर एसपी अभय सिंह व सीओ दीपक सिंह के निर्देशन में दिनांक 16 अगस्त को एसएसआई जावेद मालिक ने मुखबिर की सूचना पर मय फोर्स के ग्राम दारापुर, ठाकुरद्वारा, उत्तर प्रदेश में अपने मामा के घर में छिपे 2 आरोपियों जतिन और अरुण को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार बरामद की।

आरोपियों से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की गई। जिसमें 4 लोगों जतिन, अरुण, वंश राजपूत, अंश राजपूत द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है। लोगों ने बताया कि पीड़ित अंशुल चौहान जसपुर विधायक आदेश चौहान का भतीजा है। पुलिस ने गिरफ्तार जतिन व अरुण को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जतिन उर्फ सुमित पुत्र भुपेन्द्र सिंह निवासी महुआडाबरा, जसपुर तथा अरुण सूर्यवंशी पुत्र राजीव कुमार राजपूत निवासी अलाउद्दीनपुर भोगी, धामपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। शेष दो आरोपी वंश राजपूत पुत्र पुरषोत्तम सिंह निवासी ग्राम दारापुर, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद व अंश राजपूत पुत्र हरिओम सिंह निवासी ग्राम दारापुर, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद फरार चल रहे हैं।

पुलिस टीम में एसएसआई जावेद मलिक, एसआई गोविंद सिंह मेहता, इंद्र सिंह ढेला, संतोष देवरानी, हरीश आर्य, कांस्टेबल अरुण कुमार, दीपक जलाल, प्रशांत कुमार, समीर चौहान प्रणय राठी, विक्रम सिंह व सीमा आर्य शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles