बागेश्वर (महानाद) : 500-600 मीटर गहरी खाइ्र में गिरने से साईकिल सवार 21 साल के डाकिये की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और फायर टीम के साथ मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद डाकिये के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला।
आपकेा बता दें कि आज दिनांक 08.07.2025 को सामा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि खडलेख और सामा के बीच सड़क से नीचे एक साइकिल झाड़ी में अटकी हुई है। संभवतः साइकिल सवार सड़क से नीचे खाई में गिर गया है, क्योंकि खाई बहुत गहरी है इसलिए उस व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
सूचना पर एसडीआरएफ एवं फायर टीम कपकोट को रेस्क्यू हेतु तुरन्त पहुंचने के लिए बताया गया तथा थाना एवं चौकी सामा की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ और फायर टीम की मदद से रेस्क्यू कर तलाश कर सड़क से नीचे करीब 5-6 सौ मीटर गहरी खाई में गिरे एक व्यक्ति जिसकी मृत्यु हो चुकी थी, को काफी मशक्कत के बाद स्ट्रेचर की मदद से सड़क पर लाया गया तथा उसके परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के पहुंचने पर पंचनामा, पोस्टमार्टम एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बॉडी को बागेश्वर जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।
मृतक पहचान यश शर्मा(21 वर्ष) पुत्र नरेश शर्मा निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। यश शर्मा पोस्ट ऑफिस भनार में डाकिये के पद पर कार्यरत था।



