spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

बच्चों के साथ यौन कृत्य के लिए प्रेरित करने वाली 23 साल की यूट्यूबर कुंवारी बेगम गिरफ्तार

गाजियाबाद (महानाद) : कौशांबी थाना पुलिस ने छोटे बच्चों को लेकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाली तथा बच्चों के साथ यौन कृत्य के उकसाने वाली 23 साल की यूट्यूबर कुंवारी बेगम को गिरफ्तार कर लिया।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यूट्यूबर शिखा मैत्रेय उर्फ कुंवारी बेगम ने नवजात बच्चों के बारे में बेहद आपत्तिजनक वीडियो बनाए थे, जिसके बाद बवाल मच गया। लोगों ने चैनल के कंटेंट को लेकर आपत्ति जताई थी। इस युवती के चैनल पर आपत्तिजनक कंटेंट के वीडियोज की भरमार है।

उन्होंने बताया कि एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने कौशाम्बी थाने में शिखा मैत्रेय के खिलाफ तहरीर दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर यूटयूबर शिखा मैत्रेय उर्फ कुंवारी बेगम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल, कम्प्यूटर आदि बरामद हुआ है।

पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया था कि आरोपी युवती ने अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल डिलीट कर दिए हैं। वह गाजियाबाद की रहने वाली है और NIFT दिल्ली से 2021-2022 बैच की पासआउट है। वह वर्तमान में दिल्ली के एक ऑर्गनाइजेशन के साथ काम कर रही है। यह युवती अपने आसपास के बच्चों के लिए खतरनाक है। इस बात की जांच की जानी चाहिए कि क्या उसने पूर्व में किसी नाबालिग के साथ कोई हरकत की है या किसी व्यक्ति को ऐसा करने के लिए उकसाया है, जिसके बारे में उसने अपने वीडियो में बातें की हैं।

उसके बारे में सर्च करने से पता चलता है कि उसने पूर्व में किस तरह का कंटेंट पोस्ट किया है। शिकायत के साथ ही कुछ स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं। आरोपी लड़की अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से डोनेशन भी लेती रही है। उसके परिजनों के बारे में भी जांच होनी चाहिए कि क्या वे लड़की के द्वारा पोस्ट किए गए कंटेंट के बारे में जानते थे।

आपको बता दें कि शिखा नाम की इस युवती ने कुंवारी बेगम नाम से अपना यूट्यूब चैनल बना रखा था। चैनल पर वीडियो के जरिए ये लोगों को यौन कृत्यों को करने के लिए उकसाती थी। इसी कड़ी में उसने एक वीडियो बनाकर लोगों को नवजात बच्चों के साथ गंदा काम करने के लिए उकसाया। वीडियो में उसके चेहरे पर अपने काम को लेकर जरा भी शर्म या झिझक नहीं दिख रही थी। यूट्यूब के अलावा शिखा ने इंस्टाग्राम पर भी इसी नाम से अपना अकाउंट बना रखा था। यूट्यूबर पर उसके 2050 सब्सक्राइबर थे और उसने यहां 115 वीडियो अपलोड किए हुए थे। हालांकि गिरफ्तारी से पहले ही उसने अपने आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles