spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

बड़ी खबर : किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में 26 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक किसान को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाने के लिए अपनी जान देनी पड़ गई। आईटीआई थाना पुलिस ने मामले में 26 महिला/पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यदि पुलिस पहले ही मुकदमा दर्ज कर लेती तो शायद सुखवंत सिंह आज जिंदा होता।

ग्राम पैगा मन्दिर फार्म, कोतवाली आईटीआई, काशीपुर निवासी परविन्दर सिंह पुत्र तेजा सिंह ने आईटीआई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई सुखवन्त सिंह और उसने बलवन्त सिहं उर्फ काला व कुलवन्त सिंह बक्सौरा, कुण्डा से उनकी 7 एकड़ जमीन खरीदी थी तो बलवन्त सिंह उर्फ काला व उसके भाई ने उनसे कहा था कि उन्होंने यह जमीन आगे प्रोपर्टी डीलर अमरजीत सिंह, आशीष चौहान व कुलविन्दर सिंह को बेच रखी है। जिनका ऑफिस काशीपुर में है, आप उनसे ही अपना सौदा कर लेना तो उन्होंने अमरजीत सिंह, आशीष चौहान उर्फ पटवारी व कुलविन्दर सिंह से 34 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 6.84 एकड़ जमीन खरीदी थी, जिसमें उन्होंने उनको रजिस्ट्री वाले दिन 50 लाख रुपये देने के लिए बोला था और वे पैसे लेकर गये थे पर बलवन्त सिंह उर्फ काला व उसके भाई ने उन्हें कोई रजिस्ट्री नहीं की थी।

परविन्दर सिंह ने बताया कि उसके बाद दोनों भाईयों ने उन लोगों के काफी चक्कर लगाये कि रजिस्ट्री करा दो पर वह लोग टालते रहे। जब उन्होंने उन्हें जमीन की रजिस्ट्री नहीं की तो उन्होंने अपने रिश्तेदार सुखवन्त सिंह पन्नू से मामला सुलझाने के लिए कहा तो उसने भी अमरजीत सिंह, आशीष चौहान उर्फ पटवारी व व कुलविन्दर सिंह के साथ मिलकर बाजपुर रोड पर विमल कुमार पुत्र महीपाल सिंह का प्लॉट का सौदा 4 करोड़ 5 लाख रुपये में करा दिया।

परविन्दर सिंह ने बताया कि दोनों भाईयों ने उक्त जमीन को खरीदने में अमरजीत सिंह, आशीष चौहान उर्फ पटवारी व कुलविन्दर सिंह के खाते में 1 करोड़ 2 लाख रुपये तथा नकद कुल 2 करोड़ 80 लाख रुपये दिये थे। लेकिन उन्होंने धोखाधड़ी कर दोनेां भाईयों के 3 करोड़ 82 लाख रुपये हड़प लिये।

परविन्दर सिंह ने बताया कि दोनों भाईयों ने कई बार इन लोगों को जमीन की रजिस्ट्री करने के लिये कहा लेकिन ये लोग तैयार नहीं हुए और न ही उन्होंने उनके पैसे वापस किये। इन लोगों ने उसे व उसके भाई को मानसिक व शारीरिक तौर पर बहुत परेशान किया, जिससे तंग आकर उसके भाई सुखवन्त ने हल्द्वानी मे देवभूमि होटल के कमरे में दिनांक 10-01-2026 की रात्रि में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

परविन्दर सिंह ने बताया कि उसके भाई ने अपने साथ हुई धोखाधडी से तंग आकर अमरजीत सिंह, दिव्या, रविन्द्र कौर, लवप्रीत कौर, कुलविन्दर सिंह उर्फ जस्सी, हरदीप कौर, आशीष चौहान, इसकी पत्नी गिरवर सिंह, महीपाल सिंह, शिवेन्द्र सिंह, विमल व विमल की पत्नी, देवेन्द्र, राजेन्द्र, गुरप्रेम सिंह, जगपाल सिंह, जगवीर राय, मनप्रीत कलसी, अमित, मोहित, सुखवन्त सिंह पन्नू, वीरपाल सिंह पन्नू, बलवन्त सिहं बक्सौरा, विजेन्द्र, पूजा और जहीर गड्ढा कालोनी के कारण कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिसमें उसके भाई की मौत का कारण उपरोक्त सभी हैं। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

परविन्दर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त 26 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108-आत्महत्या के लिए मजबूर करना व 318(4)-धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कुंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार सैनी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles