spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

27 फरवरी से स्वास्थ्य विभाग सल्ट चलायेगा पोलियो अभियान

मोहित अग्रवाल
सल्ट (महानाद) : कल 27 फरवरी से स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा जिसकी तैयारियां स्वास्थ्य विभाग सल्ट द्वारा पूरी कर ली गयी है।

बता दें कि यह पोलियो आभियान 23 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाया जाना था लेकिन बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए यह अभियान स्थगित कर दिया गया था। जिसको अब 27 फरवरी से 29 फरवरी तक चलाया जायेगा। स्वास्थ विभाग सल्ट द्वारा 27 फरवरी 2022 से पोलियो कार्यक्रम चलाया जायेगा जिसमे 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। सल्ट में टोटल 56 बूथों पर दवा पिलायी जायेगी।

आज स्वास्थ विभाग सल्ट द्वारा सभी बूथों पर पोलियो की दवाई भेज दी गयी है। विभाग ने सभी आशा वर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, सभी स्कूलों, मीडिया व अन्य माध्यमों द्वारा गाँव-गाँव तक लोगों तक ये बात पहुंचायी है कि सभी लोग अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को अपने अपने बूथ पर लेकर जायें और पोलियो की खुराक अपने बच्चों को अवश्य पिलायें। केन्द्र सरकार द्वारा यह अभियान पूरे भारत में चलाया जायेगा।

हम भी एक अपील ‘महानाद’ की तरफ से करते हैं कि सभी लोग अपने 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें व बच्चों को स्वस्थ रखें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles