spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

अल्ली खां निवासी पति-पत्नी सहित 3 लोग 3 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार

पुलभट्टा/रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में उधम सिंह नगर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार करते हुए अल्लीखां, काशीपुर निवासी पति-पत्ननी सहित नशे के तीन सौदागरों को 3 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा कते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उनके निर्देश (एसएसपी) पर नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है तथा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

उक्त क्रम मे एसपी सिटी/सीओ सिटी रुद्रपुर/सीओ सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना पुलभट्टा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 19.10.2024 की सायं चैकिंग के दौरान शंकर फार्म कट के पास से एक कार वैगनआर को पकड़ा तथा कार में सवार लोगों को संदिग्ध पाते हुए कड़ी पूछताछ व तलाशी लेने पर तीनों व्यक्तियो से कुल 1 किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उनके द्वारा यह स्मैक फतेहगंज पश्चिमी, बरेली निवासी रिफाकत पुत्र शखावत से लाकर आज सितारगंज में देने जाना बताया गया।

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त खुर्शीद व आसमा पति-पत्नी हैं जोकि पूर्व में भी एनडीपीएस में कई बार जेल जा चुके हैं तथा जिस रिफाकत से यह स्मैक आई है, वह रिफाकत भी कई बार जेल जा चुका है। रिफाकत की पत्नी रेशमा भी पूर्व में कई बार जेल जा चुकी है, जिसकी हाल ही में डेथ हो चुकी है।

अभियुक्तो से पूछताछ में यह बात भी प्रकाश में आयी है कि रिफाकत का अधिकतर बड़ी खेप में स्मैक देने का कारोबार ठाकुरद्वारा में है। जहां से स्मैक छोटे-छोटे रुप में अन्यत्र सप्लाई की जाती है। पूछताछ में कुछ नामों का खुलासा हुआ है जिनके सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक है।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1- शानू पुत्र रहीश अहमद निवासी मौहल्ला अंसारी, वार्ड नम्बर 8 रामकटोरी के पास, फतेहगंज पश्चिमी, बरेली, उ.प्र.।
2- खुर्शीद पुत्र अली हसन निवासी अल्ली खाँ, मौहल्ला हजरतनगर, थाना काशीपुरख् जिला उधम सिंह नगर।
3- आसमा पत्नी खुर्शीद निवासी अल्ली खाँ, मौहल्ला हजरतनगर, काशीपुर, जिला उधम सिंहनगर हाल निवासी ग्राम मिस्सरवाला, थाना कुण्डा, उधम सिंह नगर।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुलभट्टा रविन्द्र सिह बिष्ट, एसआई पंकज कुमार, धीरज वर्मा, रिनी चौहान, हे.कां. धरमवीर सिंह, कां. महेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक बिष्ट, चारू पन्त तथा ममता शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles