spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

4 साल में भाजपा सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया ki वह मना सके जश्न : संदीप सहगल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदी पसहगल ने पूर्व मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने 4 साल में जनता को गुमराह करने का कार्य किया।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के 4 साल की उपलब्धियों के कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा पलट दिये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि फैसला पलटने से स्पष्ट हो गया है। कि चार वर्षों में त्रिवेंद्र सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसका जश्न भाजपाई सरकार या फिर नये मुख्यमंत्री द्वारा मनाया जा सके।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि इसके पीछे एक बात और है जिससे भाजपाई बुरी तरह भयभीत हैं, वह ये कि यदि त्रिवेंद्र सरकार के चार साल की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है तो न सिर्फ विपक्षी बाण नये मुख्यमंत्री को झेलने पड़ेंगे बल्कि जनता जनार्दन के सवालों का जवाब देते भी नहीं बनेगा। सहगल ने कहा कि इन सवालों से बचने की कोशिश में सरकार चार साल का जश्न नहीं मना रही है।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि समयचक्र देखिये, सत्ता की भूखी भाजपा उत्तराखंड में आज अपने द्वारा बुने गए जाल में फंस गई है। जश्न मनाने और न मनाने पर सवाल उठ रहे हैं, और भाजपा इन सवालों में घिरकर रह गई है। इधर जनता कांग्रेस पार्टी में आस्था रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने को तैयार है। हर कदम पर जनता के साथ छल करती आ रही भाजपा के प्रति सूबे की जनता में गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। अनाप-शनाप टैक्स, सुरसा के मुख की भाँति बढ़ती जा रही मंहगाई, गली- गली होते अपराध भाजपा के सुशासन की पोल खोल रहे हैं और भाजपा अपनी उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाने की बात कहती है। जनता भाजपा की उपलब्धियां नहीं बल्कि यह जानना चाहती है कि त्रिवेंद्र सरकार ने उत्तराखंड के चार वर्ष क्यों बेकार किये। आगामी चुनाव में भाजपा का मुद्दा कोई भी हो लेकिन जनता इसी मुद्दे को कांग्रेस के माध्यम से जोरदार ढंग से उठाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles