spot_img
spot_img
Thursday, April 2, 2026
spot_img

रुद्रपुर : नाई की दुकान में 4 युवकों ने किया 4 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म

रुद्रपुर (महानाद) : ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक नाई की दुकान में 4 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी ळै।

मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम को ट्रांजिट कैंप के सिडकुल ढाल पर स्थित एक हेयर ड्रेसर (नाई) की दुकान पर उसके 4 साल बच्चे के साथ दुष्कर्म किया गया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाई मुस्तकीम, जगतपुरा निवासी सगीर मलिक तथा दो सगे भाईयों अमन व अरमान के खिलाफ धारा 377 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles