जसपुर (महानाद) : गौ वंश स्कवायड ने पांच लोगों को जसपुर में गाय का मांस बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से गौवंशीय पशु का प्रतिबन्धित मांस, मांस को काटने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण एक चापड़, तीन छुरी व दो छोटी कुल्हाड़ी व एक लकड़ी का गुटका, इलेक्टोनिक तराजू, मांस को परिवहन करने में प्रयुक्त एक अदद थ्री व्हीलर व एक स्प्लेण्डर प्लस मोटर साईकिल बरामद की है।
आपको बता दें कि दिनांक 06.03.2026 को गौ वंश स्कवायड परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा के प्रभारी एसआई पंकज बेलवाल हे.कां. प्रमोद कुमार, कां. पुष्कर राठौर, संजीव कुमार व एहसान अली के साथ जसपुर थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि कलियावाला मोड़ के पास एक मुखबिर ने सूचना दी कि पिछले कुछ दिनों से ठाकुरद्वारा क्षेत्र के रहने वाले चार-पाँच लोग आवारा गायों को ठाकुरद्वारा क्षेत्र में काटकर गाय के मांस को राजपुर क्षेत्र में पुराने स्लाटर हाउस में बेच रहे हैं और आज भी वे लोग एक गाय को काटकर ले गये हैं।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसआई पंकज बेलवाल चौकी नादेही से प्रभारी उपनिरीक्षक सन्तोष देवरानी व कां. अशोक पंवार को लेकर मौके पर छापा मारा तो देखा कि स्लाटर हाउस की पुरानेीसे जर्जर छोटी दुकान में गौवंशीय पशु का मांस अलग-अलग बड़े-बड़े टुकड़ों में रखा हुआ था और उसके पास ही मांस काटने के उपकरण रखे हैं। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें भागने का मौका दिये बगैर मौके पर ही आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया।
मौके पर पकड़े गये व्यक्तियों ने अपने नाम
1. जमील अहमद (46 वर्ष) पुत्र खलील अहमद निवासी वार्ड नं. 6 मौहल्ला फिरदोसियान, निकट कुरैशीयान मैरिज हॉल, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद।
2. मौ. अरमान (23 वर्ष) पुत्र जुम्मा निवासी ग्राम मलपुरा मजरा, निकट संडासी वाला, ठाकुरद्वारा।
3. फईम (22 वर्ष) पुत्र जुल्फीकार निवासी मौ. फतेहउल्लागंज, ठाकुरद्वारा।
4. वसीम (21 वर्ष) पुत्र जुल्फीकार निवासी मौ.फतेहउल्लागंज, ठाकुरद्वारा।
5. इकरार (30 वर्ष) पुत्र अबरार निवासी मौहल्ला बहेड़ावाला, ठाकुरद्वारा (टैम्पू चालक) बताया।
उक्त पकड़े गये व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि हम सब पार्टनर हैं और जमील अहमद, अरमान, फईम व वसीम मिलकर ठाकुरद्वारा क्षेत्र में राघुवाला में आवारा घूमती हुयी गायों को रात के अंधेरे मे पकड़ लेते हैं और गाय को सुनसान स्थान पर नहर के किनारे काटते हैं और बड़े-बड़े टुकड़ो मे काटकर मांस को इकरार के टैम्पू में लादकर डिमाण्ड के यूपी क्षेत्र में ही बेच देते हैं। पिछले तीन दिन से राजपुर क्षेत्र मे पुराने कुर्बानी स्थल में यह मांस लाकर मँहगे दामो मे बेच देते हैं क्योकि रमजान के महीनों में मुस्लिम लोगो में इसकी काफी डिमाण्ड रहती है और गाय का मांस करीब 400-450 रुपये किलो तक आसानी से बिक जाता है।
उन्होंने बताया कि आज सुबह हमारे द्वारा राघुवाला क्षेत्र में एक आवारा घूमती हुयी गाय को घेरकर पकड़ा गया और गाय के हाथ व पैर बाँधकर गाय को काटा गया और हम लोग पकड़े ना जाये इसलिये गाय की खाल व आंतों को तथा अन्य गन्दगी को वहीं नहर में बहा दिया और फटाफट बड़े बड़े टुकड़ों में काटा और कट्टों व कपड़े मे पैक किया और फिर इकरार को बुलाया और इकरार के टैम्पू में रख कर यहां ले आये।
बरामदगी के आधार पर उक्त पांचों के खिलाफ उत्तराखंड गऊ संतान संरक्षण अधिनियम 2007 की धारा 3, 5, 6 11(1) कके तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
#jaspur_news



