spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

जेल तोड़ कर फरार हुए 50 हजार के ईनामी बदमाश पंकज वाल्मीकि का एनकाउंटर

हरिद्वार (महानाद) : एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में एसटीएफ एवं जिला पुलिस ने जेल तोड़कर फरार चल रहे 50 हजार के ईनामी बदमाश पंकज वाल्मीकि को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 11 अक्टूबर 2024 की रात को दशहरे से पहले हरिद्वार जिला जेल में रामलीला का मंचन हो रहा था। इस दौरान कैदी पंकज वाल्मीकि पुत्र मगन लाला (28 वर्ष) और कैदी रामकुमार (24 वर्ष) को वानर सेना का किरदार निभाने का मौका मिला था। इस अवसर का फायदा उठाकर ये दोनों जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। रामलीला मंचन के बाद जब कैदियों की गिनती हुई, तब जेल प्रशासन को इनकी फरारी की जानकारी हुई। इसके बाद हरिद्वार पुलिस के साथ-साथ ही उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा भी इन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गइ थी। जिसके बाद एक अभियुक्त रामकुमार को हरिद्वार पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। तभी से इसके साथी पंकज की तलाश की जा रही थी। जिसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम रखा गया था।

उक्त फरार चल रहे कैदी पंकज के साथ एसटीएफ ओर हरिद्वार पुलिस के बीच कल दिनांक 30.1.2025 की रात मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एसएसपी भुल्लर ने बताया कि अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फरार कैदी इतने महीनों तक कहां छिपा रहा और उसे किन लोगों से मदद मिल रही थी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस फरारी के पीछे किसी बड़े अपराधी गिरोह का हाथ था। अभियुक्त पंकज को पूर्व में भी उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया था अब जेल से फरार होने के बाद पंकज कोई भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा था।

पुलिस टीम में निरीक्षक यशपाल सिंह, उप निरीक्षक नरोत्तम बिष्ट, अ.उ.नि. हितेश कुमार, हे.का. अर्जुन सिंह रावत, वीरेंद्र नौटियाल, कैलाश नयाल, देवेंद्र कुमार, अनूप भाटी, कां. अनिल कुमार, सितांशु कुमार, पुलिस टीम थाना रानीपुर, थाना ज्वालापुर व हरिद्वार की टीमें शामिल थीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles