spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

बाइक चोर गैंग के 6 मेंबर गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद

हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल की सख्ती और सघन चैकिंग के कारण वनभूलपुरा पुलिस ने शातिर अंतर्राज्ययी बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 12 बाइकों के साथ गैंग के 6 मेंबरों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार सघन चैकिंग अभियान व अपराधियों की गिरफ्तारी को धड़पकड़ जारी है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र व सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा 6 शातिर बाइक चोरों को चोरी की 12 बाइकों के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

मामले का खुलसा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि दिनांक 11.09.2024 को आजाद नगर, वनभूलपुरा, हल्द्वानी निवासी मेराजुद्दीन ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसके घर के बाहर खड़ी बाइक को दिनांक 9.9.2024 को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत कर अभियोग के सफल निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही कर थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मामले की जांच एसआई अनिल कुमार को सज्ञैंपी गई। उक्त क्रम में अभियुक्तगणों की सुरागरसी पतारसी करते हुए चैकिंग के दौरान आंवला गेट, रेलेवे फाटक, गोला बाईपास के पास से 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

गिरफ्तारी किये गये अभियुक्त-
1- कुबेर सिंह उर्फ अमन (19 वर्ष) पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी हाईडिल कालोनी, कालागढ़, जिला पौड़ी गढ़वाल। पूर्व में अफजलगढ़ से तीन बाईक चोरी में बाल सुधार गृह मुरादाबाद में रहा है।
2 – सलीम अली (22 वर्ष) पुत्र स्व. सादिक अली निवासी ग्राम टिब्बा, लालपुर, किच्छा जिला उधम सिंह नगर। पूर्व में किच्छा थाने से चाकू एवं कॉपर की चोरी करने में जेल गया है।
3- ओम शर्मा उर्फ अंशु (20 वर्ष) पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी डी-561, नंदग्राम, गाजियाबाद, उ.प्र.। मई 2024 को किच्छा थाने से टुकटुक की बैटरी चोरी में जेल गया था।
4- ध्रुव शर्मा उर्फ गुन्नू (20 वर्ष) पुत्र हरीश कुमार शर्मा निवासी आगमन प्री स्कूल के सामने वाली गली, लालपुर, किच्छा।
5- रवि सिंह (19 वर्ष) पुत्र राजू सिंह निवासी ग्राम इटव्वा, सुभाषनगर, जिला बरेली। मई वर्ष 2024 में रुद्रपुर कोतवाली से 2 बाईकों की चोरी में जेल गया है।
6- संदीप मौर्या (21 वर्ष) पुत्र स्व. ओमपाल मौर्या निवासी मेहराया रोड, बाल विकास स्कूल के पास, लालपुर, किच्छा। जनवरी 2024 में बिलासपुर थाने से बाईक लूट एवं मई में किच्छा थाने से नकबजनी में जेल गया था।

एसपी प्रकाश चंद्र ने बताया कि यह एक शातिर अन्तर्राज्यीय चोरों का गिरोह है जोकि जनपद नैनीताल में हल्द्वानी शहर, वनभूलपुरा, मुखानी एवं रामनगर क्षेत्र तथा रुद्रपुर, किच्छा एवं पंतनगर क्षेत्र से भी वाहनों को चोरी करते थे और नशे की पूर्ति के लिए चोरी के वाहनों को बेचने एवं अन्य अपराधों में प्रयुक्त करते थे। उक्त चोर इतने शातिर हैं कि इनके द्वारा वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अथवा नम्बर प्लेट हटाकर उनका प्रयोग किया जाता था और कई वाहनों के चेसिस नम्बर को खुर्द-बुर्द किया जाता था।

उक्त अभियुक्तगणों से की गयी विस्तृत पूछताछ पर इनके द्वारा बताया गया कि चोरी किये गये वाहनों को यह अन्य चोरी के लिए प्रयोग में लाते थे और चोरी किये गये वाहनों को चोरी के उपरान्त नम्बर प्लेट हटाकर शहर के सुनसान इलाके एवं अलग-अलग पार्किंगों में छुपा कर रखते थे। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही चैकिंग के कारण उनके द्वारा उक्त वाहनों को ट्रंचिंग ग्राउन्ड के पास जंगल में छुपाकर रखा हुआ था और पुलिस की व्यस्तता को देखते हुए वाहनों को ले जाने की फिराक में थे कि पकड़े गये। चोरों की निशानदेही पर 10 बाइकों सहित कुल- 12 बाईक जिनका विवरण निम्नलिखित है-
1- स्प्लेन्डर- 07
2- अपाचे- 03
3- प्लेटिना- 01
4- टीवीएस- 01

वनभूलपुरा एवमं हल्द्वानी में पंजीकृत अपराध से सम्बन्धित वाहनों का विवरण-

1 – एफआईआर संख्या-176/2024 धारा 303 (2) बीएनएस से सम्बन्धित अपाचे RTR 160 UK – 04-X-0759 रंग सफेद मॉडल जो कि 09-09-24 को लाईन नं-02 आजाद नगर बनभूलपुरा से चोरी की थी।

2- एफआईआर संख्या-177/2024 धारा 303(2) बीएनएस मो०सा० हीरो स्पेलेंण्डर संख्या UK- 04एसी-6340 इन्द्रानगर क्षेत्र से दिनाँक 13-09-24 को चोरी की थी।

3- एफआईआर संख्या-332/2024 धारा 303(2) बीएनएस मो०सा० हीरो स्पेलेंण्डर संख्या UK-04X 3566 रंग नीला मॉडल जो की दिनाँक 10.09.24 को मंगल पड़ाव क्षेत्र से चोरी की थी।

एसपी ने बताया कि उक्त चोरों द्वारा पूर्व में मेडिकल चौकी क्षेत्र से एक दिन में 1 अपाचे बाइक एवं 01 सुपर स्प्लेन्डर बाइक भी चोरी की गयी थी। जिनमें से सुपर स्प्लेन्डर बाइक जो कि रुद्रपुर थाने में बरामद हुयी थी एवं अपाचे बाइक को इनके द्वारा काट दिया गया था जिसके पार्ट्स बरामद हुए थे। उक्त गैंग के क्रिया कलापों के सम्बन्ध में सम्बन्धित जनपदों से जानकारी एकत्र की जा रही है। अन्य बरामदा वाहन किन-किन स्थानों से चोरी किये गये हैं उनके सम्बन्ध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु एसएसपी नैनीताल द्वारा 2500 रुपये नगद पारितोषिक की घोषणा की गयी है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसआई अनिल कुमार, कां. सुनील कुमार, भूपेन्द्र जेष्ठा तथा महबूब अली शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles