spot_img
spot_img
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

63.38 ग्राम स्मैक के साथ 28 साल की हसीना गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस ने पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए हसीना नाम की नशा तस्कर को 63.38 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एएनटीएफ उधम सिंह नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय ने बताया कि वह हे.कां. भुवन पाण्डेय, कां. विनोद खत्री के साथ प्रीत विहार, गल्ला मण्डी आदि क्षेत्रों में पतारसी सुरागरसी तस्करी अवैध मादक पदार्थ व संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग करते हुए चौकी बाजार पहुंचे तथा चौकी बाजार से चौकी प्रभारी एसआई जितेन्द्र सिंह खत्री, एएसआई अमित कुमार व कां. हरीश रावत को साथ लेकर सुभाष कालोनी पहली गली में पहुँचे तो देखा कि गली मे काफी लोग एकत्र थे जो पुलिसवालों को देखकर गली में अंदर की तरफ तेजी से भागने लगे।

राजेश पाण्डेय ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने दौड़कर नाजिम उर्फ नदीम पुत्र कल्लू को गली में ही खड़े टुक टुक के पास पकड़ लिया, नाजिम ने अपने हाथ में पकड़ी हुई एक काले रंग की पन्नी को एकदम से गली में दिवार की तरफ को फंेका, इतने में अचानक से गली में भाग रहे लड़कों ने गली में रखी प्लास्टिक की कुर्सी व गली में ही पड़े ईंट व पत्थरों से पुलिसवालों पर जानलेवा हमला कर दिया, साथ ही छत पर मौजूद महिलाएँ भी पुलिस वालों पर छत से ही पथराव कर जानलेवा हमला करने लगीं।

राजेश पाण्डेय ने बताया कि इतने में गली में खड़ी एक महिला ने हे.कां. भुवन पाण्डे के सिर पर जान से मारने की नीयत से जोर से पत्थर मार दिया, जिससे भुवन पाण्डे लहुलुहान हो गया व भुवन पाण्डे के सिर पर गम्भीर चोट आ गयीं। इसी पथराव के बीच भुवन पाण्डे की चोट का फायदा उठाकर नाजिम उर्फ नदीम पकड़ छुड़ाकर भाग गया। इतने में महिला हे.कां. पायल ने पत्थर से भुवन पाण्डे के सिर पर जानलेवा वार करने वाली महिला को पकड़ लिया लेकिन अन्य महिला-पुरुष वहां से भाग गये। भागते समय महिलाएं आपस में एक दूसरे को अफसाना, फिजां, रोशनी, फरहाना आदि नाम लेकर भागने को कह रही थी। भागने वाले पुरूषों में से नाजिम उर्फ नदीम, शाहरुख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल को एसआई जितेन्द्र सिंह खत्री व एएसआई अमित कुमार ने पथराव कर भागते हुए पहचान लिया।

राजेश पाण्डेय ने बताया कि पकड़ी गयी महिला से उसका नाम पता पूछते हुए इस प्रकार पुलिस टीम पर अचानक से पथराव कर जानलेवा हमला करने के सम्बन्ध में पूछा तो उसने अपना नाम हसीना (28 वर्ष) पत्नी इलियास निवासी वार्ड नं. 29, सुभाष कालोनी, रुद्रपुर बताया। महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से 63.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पकड़ी गयी महिला द्वारा अपने देवर नाजिम उर्फ नदीम, शाहरुख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल अफसाना, फिजां, रोशनी, फरहाना आदि के साथ मिलकर सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से पथराव कर जानलेवा हमला किया गया है, जिसमें हे.कां. भुवन पाण्डे के सिर में जानलेवा गम्भीर चोट आयी है।

पुलिस ने पकड़ी गई हसीना व उसके अन्य 9 साथियों के खिलाफ धारादृ109, 121, 132, 190, 191(2),191(3), 3(5) बीएनएस व 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles