spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

रामनगर : 7 किलो गांजा और 55 नशे के इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा व नशीले इंजेक्शनों के साथ एक को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी एवं कोतवाल अरुण सैनी के निर्देशन में एसआई मनोज सिंह अधिकारी द्वारा नई बस्ती, गुलरघट्टी से कामेश त्यागी उर्फ कम्मू पुत्र नन्हे सिंह त्यागी निवासी नई बस्ती, गुलरघट्टी, रामनगर के कब्जे से 6.978 किग्रा अवैध गांजा एवं 55 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना रामनगर में मुकदमा अपराध संख्या 679/21 धारा 8/20/22 एनडीपीएस अधिनियम दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में एसआई मनोज अधिकारी, कां. गगन भंडारी, हेमंत सिंह, तथा संजय सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles