spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

एससी गुड़िया आईएमटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया 8वां अन्तर्राश्ट्रीय योग दिवस

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड लॉ कॉलेज के प्रांगण में आज दिनांक 21 जून 2022 को 8वां अन्तर्राश्ट्रीय योग दिवस हर्शोल्लास के साथ उत्साहपूर्वक मनाया।

उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. केवल कुमार ने बताया कि संस्थान के क्रीड़ा प्रभारी एवं योग प्रशिक्षक दीपक गुप्ता ने उपस्थित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, धर्नुासन, पश्मिोत्तासन, शशांक आसन, भुजंगासन, शलभ आसन, चक्रासन एवं नौकासन आदि आसन कराकर योग अभ्यास कराया। इस अवसर पर डॉ. केवल ने कहा कि हजारों वर्षों से चले आ रहे योग अभ्यास से व्यक्ति का शारीरिक विकास तो होता ही है उसे मानसिक एवं आत्मिक शान्ति भी मिलती है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन 30 मिनट योग करने की अपील की।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. केवल कुमार, प्राचार्य लॉ डॉ. आरएन सिंह, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बक्शी, प्राचार्या (यूजी) डॉ. निमिषा अग्रवाल, डॉ. अजंलि अग्रवाल, डॉ. सचिन गुप्ता, रजिस्ट्रार विशाल शर्मा, मनीश अग्रवाल, अंकुश शर्मा, अरशद अली, आनन्द पटवाल, रितेश कण्डारी, पंकज रावत, अर्शी सिद्दीकी, सुधीर दूबे, वीरेन्द्र कुमार, आशुतोश कुमार, आरडी शर्मा, अभय कुमार, अविनाश पाण्डेय, उमेश द्विवेदी, घनश्याम, मुस्कान मदान, पलक अग्रवाल, शिप्रा गोयल, विकल्प गुड़िया, कुलदीप शर्मा, शाहनवाज, अनीस अहमद, सुमित शर्मा, फैज़उल्लाह खान, आशुतोश शर्मा, गौरव पाठक, माधो सिंह, लेखराज सिंह, वचन सिंह, राजेन्द्र रावत, जागेश, सतीश, मुन्ना अंसारी, अतर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles