spot_img
spot_img
Saturday, May 23, 2026
spot_img

काशीपुर : महेशपुरा में नकली पनीर बिकने की सूचना पर पहुंची टीम, भरा सैंपल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : महेशपुरा में नकली पनीर बिकने की सूचना पर पुलिस पनीर बेच रहे व्यक्ति को बांसफोड़ान चौकी ले आई।

आपको बता दें कि आज दिनांक 17.10.2024 को चौकी बांसफोड़ान पुलिस को सूचना मिली कि मौहल्ला महेशपुरा में एक व्यक्ति लगभग 40-45 किलो नकली पनीर को बेच रहा है। इस सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति मौहम्मद आरिफ पुत्र मौहम्मद उमर निवासी बैरखेड़ा, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद को मय संदिग्ध पनीर के साथ चौकी बांसफोड़ान पर लाया गया तथा खाद्य पूर्ति निरीक्षक अपर्णा शाह को सूचना दी गई।

खाद्य पूर्ति निरीक्षक अपर्णा शाह अपनी टीम के साथ पुलिस चौकी पहुंची और संदिग्ध पनीर का सैंपल लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेज दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles