spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

काशीपुर के लोगों ने कभी नहीं किया कांग्रेस के झूठे वादों पर भरोसा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : युवा एवं हिन्दूवादी नेता गगन कांबोज ने कहा कि काशीपुर की जनता ने कांग्रेस के झूठे वादों पर कभी भरोसा नहीं किया और उसे विधानसभा हो या नगर पालिका हो या हा नगर निगम कभी सत्ता की बागडोर नहीं सौंपी।

युवा नेता गगन कांबोज ने कहा कि नगर निगम चुनाव में इस बार भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और दीपक बाली मेयर बनकर काशीपुर का चहुंमुखी विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि काशीपुर उत्तराखंड बनने के बाद से काशीपुर की जनता ने कभी भी कांग्रेस के झूठे वादों पर भरोसा नहीं किया है। विभानसभा चुनाव हो या नगर पालिका या नगर निगम का चुनाव जनता ने हमेशा भाजपा पर भरोसा जताया है।

गगन कांबोज ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद काशीपुर की जनता ने हमेशा भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया और हरभजन सिंह चीमा को 4 बार काशीपुर का विधायक बनाया। वहीं उनके बाद जनता ने उनके पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को बंपर वोटों से जिताकर विधानसभा में पहुंचाया है। वहीं नगर निगम बनने के बाद काशीपुर की जनता ने दोनों बार भाजपा का मेयर बनाया है और अब आने वाली 21 जनवरी को भी जनता भाजपा के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली के पक्ष में भारी मतदान कर उन्हें जीत दिलायेगी।

गगन ने कहा कि दीपक बाली एक दूरदर्शी सोच के व्यक्ति हैं और वे विकासपरक सोच रखते हैं। वे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के करीबी होने के कारण काशीपुर के विकास को नई ऊंचाईयों तक ले जाने की ताकत रखते हैं। शासन-प्रशासन पर तगड़ी पकड़ रखते हैं। बिना किसी पद पर रहते हुए भी वे जन समस्याओं का निबटारा करने में लगे रहते हैं। उन्होंने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कों का निर्माण करवाया है। दीपावली पर द्रोणासागर में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आने के बाद से द्रोणासागर का कायाकल्प हो चुका है।

गगन कांबोज ने कहा कि चुनाव जीतकर विकास के बड़े-बड़े वादे करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी नगर का विकास कैसे करेंगे जब देश व प्रदेश में उनकी सरकार ही नहीं है। वहीं दीपक बाली को देश व प्रदेश में बैठी भाजपा सरकारों का पूरा सहयोग मिलेगा और वे केंद्र व राज्य की सभी योजनाओं को ढंग से क्रियान्वित कर पायेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles