spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

काशी की तरह होगा काशीपुर का विकास : दीपक बाली

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे पूरा नगर निगम क्षेत्र भाजपामय बनता नजर आ रहा है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं सहित सैकड़ों कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने से विरोधी उम्मीदवारों के होंसले पस्त होते नजर आ रहे हैं। विपक्षी कांग्रेस की खलबली का ये आलम है कि जिन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया, उन्हें वे अपनी पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा कर रहे हैं। जब नेताओं ने पहले ही इस्तीफे का एलान कर दिया फिर उन्हें पार्टी से निकालने के आदेश का क्या औचित्य रह जाता है।

वहीं, भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली ने कहा है कि जनता यदि उन्हें जीत का आशीर्वाद देती है तो वे काशीपुर का विकास काशी की तरह कर देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की मदद से वे काशीपुर का चहुंमुखी विकास करेंगे।

उधर दीपक बाली लगातार धुआंधार प्रचार में लगे हुए हैं और उन्हें नुक्कड़ सभाओं में भारी समर्थन मिल रहा है। भारी संख्या में मौजूद व्यापारियों ने आशीष अरोड़ा बॉबी के साथ नगर निगम प्रांगण में लड्डुओं से तोला तो वहीं वैश्य समाज का रुझान भी पूरी तरह से भाजपा की तरफ नजर आ रहा है। दीपक बाली ने कहा कि उन्हें क्ष्ज्ञेत्र के सभी वर्गों का जोरदार समर्थन मिल रहा है।

दीपक बाली ने आज नवीन जूनियर स्कूल के मोड़ से वार्ड नंबर 31 की पार्षद प्रत्याशी रेखा रानी के साथ में जोरदार चुनाव प्रचार किया। बाली जिधर भी गए मतदाताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और शानदार जीत का भरोसा दिया। उधर, दुर्गा भवन कमेटी, पंजाबी रामलीला कमेटी एवं पंजाबी समाज द्वारा दीपक बाली को अपना समर्थन दिया गया। आवास विकास में दशमेश स्वीट्स के सामने पुष्कर सिंह बिष्ट के कार्यालय का बाली ने उद्घाटन किया, यहां सैकड़ो लोगों ने दीपक बाली और पार्षद प्रत्याशी पुष्कर सिंह बिष्ट को समर्थन का आश्वासन दिया।

इसके बाद दीपक बाली ने बाजपुर रोड पर गुरुद्वारे के पास वार्ड संख्या 4 की भाजपा पार्षद प्रत्याशी सीमा सागर के चुनाव कार्यालय का दीपक बाली ने उद्घाटन किया और गुरुद्वारों में माथा टेकने के बाद जनसंपर्क किया। यहां मतदाताओं के मिले शानदार समर्थन से दीपक बाली भाव विभोर हो गए। मतदाताओं ने कहा कि ‘तैयार हो जाओ दीपक बाली, मेयर की कुर्सी पड़ी है खाली।’ भाजपा जिंदाबाद, पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल भाजपामय नजर आया।

उधर, दीपक बाली की धर्मपत्नी उर्वशी दत्त बाली भी अपनी दर्जनों महिला साथियों के साथ दिन-रात चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं और मतदाताओं से मिल रहे समर्थन से वे पूरी तरह आश्वस्त है कि दीपक बाली काशीपुर के अगले मेयर होंगे। भाजपा का युवा मोर्चा भी विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर युवाओं को भाजपा के समर्थन में जोड़ रहा है।

जनसंपर्क के दौरान जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया, जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, सीमा चौहान, सुधा शर्मा, चुनाव मीडिया प्रभारी अमित नारंग, नगर मंडल अध्यक्ष रजत सिद्धू, अभिषेक गोयल, रविंद्र राणा, बिट्टू राणा, गुरबख्श सिंह बग्गा, अनिल डाबर, मनीष श्रीवास्तव, गगन कांबोज, वैशाली गुप्ता, सूरज कांबोज, मोहित प्रधान, पूर्व पार्षद कृष्ण अवतार, राजीव अरोरा बच्चू, गोविंद राम, वरुण अग्रवाल, विनोद सिंह नेगी, डॉ. विजय शर्मा, रिटायर्ड तहसीलदार मनोरथ लखचोरा, पुष्प अग्रवाल, समीर चतुर्वेदी, महुआखेड़ा अध्यक्ष संजीव कुमार, सर्वेश बाली, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, प्रतीक अग्रवाल, अमन गुप्ता, अरविंद रस्तोगी, मुकेश पाहवा, मनोज बाली, हर्ष बाली, राधेश्याम प्रजापति, प्रशांत पंडित, मुकेश चावला, अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, सरबजीत सिंह, मनोज मनराल, अमित सिंह, विपिन अरोरा, विनीत चौधरी, मंजू यादव, रीति नागर, प्रियंका अग्रवाल, कमलेश कुमार, हर्ष रत्नाकर, कमल राही सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक साथ रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles