spot_img
spot_img
Sunday, October 25, 2026
spot_img

काशीपुर : भारतीय किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बेमौसमी धान की अनुमति सभी इच्छुक किसानों को न देने पर भारतीय किसान यूनियन (युवा) ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

आज, सोमवार को किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (युवा) के प्रदेश अअध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जीतू के नेतृत्व में एसडीएम काशीपुर को ज्ञापन सौंपकर सभी इच्छुक किसानों को बेमोसमी धान लगाने की अनुमति देने की मांग की है।

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जीतू ने कहा कि जिलाधिकारी ने बेमौसमी धान पर प्रतिबंध लगाया है। जोकि क्षेत्र के किसानों के हित में नहीं है। सभी किसानों की मांग है कि मार्च माह तक जो अनुमति दी जा रही है वह सभी इच्छुक किसानों को दी जाये तथा किसानों के विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही न की जाये अन्यथा भारतीय किसान यूनियन (युवा) आंदोलन करने को बाध्य होगी।

ृजीतू ने कहा कि गेहूं को काटकर अप्रैल माह में धान लगता है उसकी जगह सरकार किसानों को मक्का बोने के लिए प्रेरित कर रही है। किसान इस पर तभी राजी होंगे जब सरकार मक्का की खरीद एमएसपी पर खरीदने का आश्वासन देगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles