spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

बिना शोर-शराबे और बिना नारों के जो निकलता है वह है ‘आरएसएस का पथ संचलन’

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आपने कितने ही जुलूस देखे होंगे जिनमें लोग बड़े-बड़े डीजे, बैंड-बाजे और जोर-शोर से नारे लगाते हुए निकलते हैं। लेकिन एक जुलूस ऐसा है जिसमें न कोई शोर होता है और न ही कोई नारे लगाता है। ये जुलस निकालता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)। वहीं इसे जुलूस भी नहीं कहा जाता। यह कहलाता है ‘पथ संचलन’।

जी हां, कल दिनांक 30 मार्च 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा पथ संचलन का आरायेजन किया गया। पथ संचलन रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर चीमा चौराहा, माता मंदिर रोड, रतन सिनेमा रोड, डॉक्टर लाइन, मुल्तानी मोड़, मां मंसा देवी मंदिर, गंगे बाबा रोड, किला बाजार, मेन बाजार, महाराणा प्रताप चौक होते हुए वापिस रामलीला ग्राउंड पहुंचा। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। पथ संचलन में 1 हजार से ज्यादा स्वयंसेवियों ने भाग लिया। स्वयंसेवियों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे। पथ संचलन के वापस रामलीला ग्राउंड पहुंचने पर स्वयंसेवियों के लिए जलपान की व्यवस्था भारत विकास परिषद द्वारा की गई।

आपको बता दें कि नववर्ष काल गणना के अनुसार सबसे पुराना नव वर्ष हिंदू नव वर्ष काल आता है। कल से हमने हम 2082 संवत में प्रवेश कर लिया। इस समय ऋतु परिवर्तन होता है। आरएसएस वर्ष भर में 6 उत्सव मनाता है। उसमें प्रथम उत्सव हिन्दू नववर्ष आता है। आज के दिन आरएसएस के प्रथम सरसंघचालक केशवराम बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन होता है।

इससे पूर्व रामलीला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार द्वारा किए गए कार्य के बारे में बताया तथा संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पांच परिवर्तनों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी जाति/पंथ, प्रांत/भाषावासी हमारे मित्र होने चाहिए। पर्यावरण सुरक्षा तथा स्वदेशी आचरण अपनायेंगे। अपने घर के अंदर अपनी भाषा बोलेंगे तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करेंगे।

कार्यक्रम में जिला प्रचारक अजय, नगर प्रचारक जगदीश, प्रांत सह संपर्क प्रमुख डॉ. अक्षय, विभाग सेवा प्रमुख अरविंद, जिला संघचालक हरीश, जिला सह कार्यवाह सुमित, जिला संपर्क प्रमुख सुनील, जिला गौ सेवा प्रमुख महेश, जिला प्रचार प्रमुख प्रेम, जिला व्यवस्था प्रमुख शलभ, नगर संघ चालक अमित मित्तल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विनय जैन, महेंद्र, प्रशांत, अमित, आदर्श, सुरेंद्र, शशि पाल, यतेंद्र, विकास अग्रवाल एडवोकेट, आशीष शर्मा खुट्टू, गगन कांबोज, भगवती प्रसाद, गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेन्द्र चौधरी, आशीष अग्रवाल आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles