spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

बैंकों में नकली सोना रखकर गोल्ड लोन लेने वाले दो ठग गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने नकली सोना बैंकों में गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेकर बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 ठगों को गिरफ्तार किया है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने बताया कि वर्ष 2024-2025 में थाना हल्द्वानी, वनभूलपुरा व मुखानी क्षेत्रान्तर्गत स्थित बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक में कुछ लोगों द्वारा सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया गया लेकिन बैंक ऑडिट के दौरान बंधक रखे गये आभूषण नकली पाये गये, जिसके परिपेक्ष्य में बैंक की ओर से उक्त थानों में मुकदमें दर्ज कराये गये। इन्ही मुकदमों के परिप्रेक्ष्य में उनके द्वारा एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र तथा सीओ नितिन लोहनी को थाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर इस प्रकार के गैंग के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त क्रम में मुखबिर की सूचना पर दि. 28.05.2025 को कोतवाल हल्द्वानी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क, नैनीताल रोड, हल्द्वानी से अभियुक्त अभिषेक सिंह नेगी व पवन सिंह फर्स्वाण के कब्जे से 6 सामान करीब 111 ग्राम नकली सोने की व कूट रचित होलोग्राम अंकित चूड़ियां बरामद की गयीं, जिनके परीक्षण पर चूड़ियों के नकली होने की पुष्टि हुयी। इस सम्बन्ध में उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना हल्द्वानी में धारा 318(3)/338/336(3)/(340(2/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई।

पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों ने बताया गया कि उनके गिरोह में एक व्यक्ति अल्मोड़ा का व कुछ लोग दिल्ली के शामिल हैं। यह नकली सोना दिल्ली से बहुत कम दाम में आता है, जिस पर होलमार्क हम लोग लगवा लेते हैं, जिससे कि इस सोने के असली होने की पहचान बैंक वाले भी नहीं कर पाते हैं और हम लोग इस नकली सोने को ऐसे बैंकों में गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले लेते है, जो कि सोने की ज्यादा जाँच नहीं करते हैं और जब गोल्ड लोन से पैसा मिलता है तो उसे हम आपस में बराबर-दृबराबर बांट लेते है। अभियुक्त अखिलेश सिंह नेगी पर अलग-अलग बैंकों से लगभग 60-70 लाख रुपये के प्रोपर्टी लोन, व्हीकल लोन व गोल्ड लोन लिये जाने की बात प्रकाश में आयी है, जिसकी विस्तृत जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त :
1. अखिलेश सिंह नेगी उर्फ अक्कू (37 वर्ष) पुत्र श्री केसर सिंह निवासी ग्राम बसौली, पोस्ट भैसोली, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा।
2. पवन सिह फर्स्वाण (24 वर्ष) पुत्र दरबान सिंह फर्स्वाण निवासी ग्राम व पोस्ट लीली, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर।
3. अल्मोड़ा व दिल्ली के कुछ लोग

नोट- पूर्व में फर्जी गोल्ड लोन के थाना हल्द्वानी, वनभूलपुरा और मुखानी में जो 6 मुकदमें दर्ज हुये हैं और उनमें जो अभियुक्त नामजद हैं। उनमें से अजहर वारसी, जोया अहमद, तरुण भारद्वाज, हरजिन्दर नरुला व मौहम्मद फिरोज उक्त सभी मुकदमों में शामिल/नामजद हैं। उनकी जाँच भी इस मुकदमें में गिरफ्तार अभियुक्तों से की जा रही है। इसमें यह भी जांच की जा रही है कि इन फर्जी गोल्ड लोन के मामलों में बैंक द्वारा सोने को क्वालिटी जांचने की किस प्रकार की कार्यप्रणाली अपनाई गई है या इसमें बैंक के किसी कर्मी की संलिप्तता रही है।

पुलिस टीम में कोतवाल हल्द्वानी राजेश कुमार यादव, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, एसआई अनिल कुमार, फिरोज आलम, हे.कां. ललित श्रीवास्तव, कां. चन्दन नेगी, संतोष बिष्ट, अरविन्द सिंह नयाल, राजेश बिष्ट तथा अरविन्द बिष्ट शामिल थे।

गिरफ्तारी टीम को एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रुपये की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles