spot_img
spot_img
Thursday, April 30, 2026
spot_img

काशीपुर : एजेंसी ने कूड़ा नहीं उठाया, नगर निगम ने 55 हजार का जुर्माना लगाया

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर निगम काशीपुर ने कूड़ा उठान में लापरवाही और समय पर कूड़ा निस्तारण ना करने पर सम्बन्धित कूडा उठान एजेंसी के विरुद्ध 55 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की है, साथ ही एजेंसी को तत्काल कूड़े के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार को मेयर दीपक बाली और नगर आयुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर नगर निगम काशीपुर की टीम, निकाय क्षेत्रांतर्गत कूड़ा उठान के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान मानपुर रोड, नश्तर नगर, काली बस्ती रोड, कर्बला कूड़ा प्वाइंट, महेशपुरा कूड़ा प्वाइंट, अलीगंज रोड, टांडा उज्जैन चौराहे के पास, टांडा पुलिस चौकी के पास, रामनगर रोड, नई बस्ती अल्बर्ट स्कूल के पास, पंजाबी सभा के पास कूड़ा प्वाइंट में समय से कूड़ा उठान ना होने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी एवं सफाई निरीक्षक मनोज कुमार बिष्ट द्वारा शहर में संयुक्त सफाई निरीक्षण अभियान चलाया गया।

सुबह की पारी में किए गए निरीक्षण के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर एकत्रित पाए गए। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट रूप से पाया गया कि निर्धारित समयावधि में कूड़ा नहीं उठाया गया, जो स्वच्छता व्यवस्था में घोर लापरवाही को दर्शाता है। उक्त अधिकारियो ने कार्यदाई संस्था मैसर्स एमएसडब्लूएम काशीपुर प्रा. लि. की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई और कुल 55 हजार रुपए के चालान किए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यदाई संस्था को तत्काल उक्त स्थानों पर कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिए।

नगर निगम काशीपुर ने आमजन से अपील की है कि स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें एवं निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालें। नगर निगम द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ काशीपुर के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

निगम की टीम में स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, लेखाकार शिवेंद्र सिंह खनायत, सुपरवाइजर राजेश, अहतेश्याम, विक्रांत यादव आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles