spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

मोटेश्वर महादेव के दर्शन करने गये युवक को घेरकर पीटा

 

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मोटेश्वर महादेव के दर्शन करने गये एक युवक को घेरकर कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित युवक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 3 नामजद सहित कई अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मानपुर रोड, कचनाल गाजी, काशीपुर निवासी सागर कुमार पुत्र कन्हैया लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 26.05.2025 की रात्रि के लगभग 9-10 बजे उसका भाई राजा मोटेश्वर महादेव मन्दिर, काशीपुर में दर्शन करने हेतु गया था और वहाँ से घर वापस आ रहा था। जैसे ही उसका भाई स्टेडियम गेट के सामने, रामनगर रोड पर पहुँचा तो उसके पीछे से राजेश सक्सैना निवासी कुमायूं कालोनी, कचनाल गाजी, काशीपुर जिसके हाथ मे पाटल थी, उदय सक्सैना पुत्र राजेश सक्सैना निवासी कुमायूं कालोनी, कचनाल गाजी, काशीपुर जिसके हाथ मे हसिया था, विशाल सक्सैना पुत्र राजेश सक्सैना निवासी कुमायूं कालोनी, कचनाल गाजी जिसके हाथ मे डण्डा था और उनके साथ 3-4 अन्य लोग मोटरसाईकिल से आये और उसके भाई को घेर लिया और उक्त राजेश सक्सैना, उदय सक्सैना, विशाल सक्सैना ने अपने हाथों मे लिये चापड़-हसिये व डण्डे से उसकेे भाई को जान से मारने की नीयत से वार किया। जिससे उसके भाई के सिर में चोट लगी और वह वहीं लहुलुहान हो गया तथा अन्य सभी लोगों ने उसको मारना पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसके भाई के शरीर पर काफी खुली व गुम चोटें आयीं, इतने मे वहीं पास में सडक किनारे बैठे लक्ष्य पाल, आशुतोष कुमार भाग कर मौके पर पहुँचे और उसके भाई को बामुश्किल उक्त लोगो से बचाया नहीं तो उक्त लोग उसके भाई को जान से ही मार देते। उक्त लोग जाते-जाते उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि साले आज तू बच गया भविष्य में जहाँ भी मिलेगा तूझे जान से मारे बिना नहीं छोड़ेंगे।

सागर ने बताया कि इतने में वही पास के लोगों ने उसके भाई को 112 पर सूचना देकर सरकारी अस्पताल, काशीपुर मे भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत को गम्भीर देखकर उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया। उसने अपने भाई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है और उसके भाई के सिर का आपरेशन हुआ है। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सागर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 3 नामजद व अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 115(2), 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज बिपुल चंद्र जोशी के सुपुर्द की है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles