spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

कौशाम्बी कालोनी में युवक के साथ मारपीट, लहराये तमंचे और तलवारें

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मानपुर रोड स्थित कौशांबी कालोनी निवासी एक युवक ने एक वकील व उसके साथियों पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मानपुर रोड, कौशांबी कालोनी निवासी केशर सिंह रावत पुत्र भरत सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 11.06.2025 की रात्रि के 8 बजे वह अपने घर जा रहा था। तभी कौशाम्बी कालोनी के गेट के पास विकास बूढ़ाकोटी पुत्र प्रकाश चन्द्र बूढ़ाकोटी निवासी निकट उजाला अस्पताल, मानपुर रोड, काशीपुर एवं निहान सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ सोढी एवं अन्य व्यक्तियों ने एक राय होकर उसके ऊपर हमला कर दिया।

केशर ने बताया कि विकास बूढ़ाकोटी ने उसका गला दबाते हुए उसकी आंख पर घूंसा मारा, विकास बूढ़ाकोटी के साथ अन्य लोगों ने भी उसको लात घूसों से बुरी तरह से मारा पीटा। शोर पर राहगीरों एवं उसकी पत्नी के आ जाने पर विकास बूढ़ाकोटी एवं उसके साथ आये अन्य सहयोगी उसे अधमरा कर वहां से भाग गये। उसकी बांई आंख एवं पूरे शरीर पर गम्भीर चोटें आयीं।

केशर ने बताया कि विकास बूढ़ाकोटी उसे धमका रहा था ‘मैं वकील हूं, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है, मैं जब चाहूं तुझे मरवा सकता हूं, मेरी पहुंच दबंग लोगों से है, हम जब चाहे किसी की भी जमीन को कब्जा कर लेते हैं, यदि तूने पुलिस में हमारे खिलाफ शिकायत की तो हम तुझे जान से मरवा देगें।

केशर ने बताया किउसकी पत्नी उसे अन्य लोगों के सहयोग से उसे उसकी माता व भाई के पास मानपुर-फिरोजपुर वाले निवास पर लेकर आ गयी। उसके भाई ने 112 नम्बर पर फोन किया, किन्तु पुलिस नहीं आयी। उसके घर पहुंचने के कुछ देर बाद विकास बूढ़ाकोटी व अन्य लोग उसे व उसके परिवार को डराने धमकाने तलवारे व तमंचे लहराते हुऐ दहशत फैलाने की नीयत से कारों में चक्कर मार रहे थे। कई दिनों से विकास बूढ़ाकोटी व उसके सहयोगी उसे व उसके परिवार को खत्म कराने के लिये फोन पर व रास्ते चलते धमका रहे हैं। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

केशर सिंह रावत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई सौरव कुमार कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles