spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

ट्रांसफर के बाद भी बैनामों पर साइन करने वाले तहसीलदार पर एफआईआर के आदेश

हर्षवर्धन यादव
शाहजहांपुर (महानाद) : जिले में प्रशासनिक अनुशासन को लेकर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुवायां तहसील के तत्कालीन तहसीलदार अरुण कुमार सोनकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये हैं। आरोप है कि अरुण कुमार सोनकर ने ट्रांसफर के बाद भी बैनामों/नामांतरण से जुड़ी 12 फाइलों पर सादे कागज पर आदेश जारी कर हस्ताक्षर किए जो प्रशासनिक प्रक्रिया और नियमों का सीधा उल्लंघन है।

डीएम की ओर से कराई गई प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि सोनकर ने अपने अधिकृत कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर आदेश पारित किए। इसे जिलाधिकारी ने पद के दुरुपयोग और भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में मानते हुए सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि प्रशासनिक प्रक्रिया में कोई लापरवाही अनियमितता या भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। नियमों से खेलने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है।

इस घटना के सामने आने के बाद तहसील और जिला स्तर पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। अन्य अधिकारियों को भी स्पष्ट संदेश मिल गया है कि प्रशासनिक जवाबदेही से कोई नहीं बच पाएगा। सूत्रों के अनुसार अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे और नाम शामिल किए जा सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles