विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : खाना खाकर दोस्त संग टहलने निकले युवक व उसके दोस्त पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शान्ति नगर, रम्पुरा सरकारी अस्पताल के पास रहने वाली प्रीति देवी पत्नी रमेश चन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका मेरा बेटा अनुज ठाकुर और पोता नरेश खाना खाने के बाद एक दोस्त के साथ टहलने के लिए निकले थे, रास्ते मे सरकारी स्कूल के पास कुछ असमाजिक तत्वों ने जिसका नाम राहुल पुत्र मेश सैनी, आदर्श, अजय पुत्र मान सिंह और दीप पुत्र जसवीर सिंह ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उनके बेटे अनुज ठाकुर व नरेश पुत्र दयाल सिंह को गम्भीर चोटें आयी हैं।
प्रीति देवी ने बताया कि हमले के बाद दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद वहां के स्टाफ द्वारा प्राइमरी ट्रीटमेन्ट देकर दोनों को गम्भीर हालत होने की वजह से रेफर कर दिया गया, जिसमें अनुज को प्राईम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है और नरेश पुत्र दयाल को सहोता अस्पताल मे गम्भीर हालत में भर्ती कर दिया गया। प्रीति ने बताया कि ये लोग गुन्डा प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
प्रीति देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सौरभ कुमार के हवाले की है।



