spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

अक्टूबर में होगा जसपुर महोत्सव, 100 करोड़ की योजनाओं का होगा लोकार्पण/शिलान्यास : रुहेला

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) विनय रुहेला ने कहा कि प्रदेश में आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी हैं और अलर्ट वाले इलाकों में दो हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था की गई है।

रविवार को गोकुलनगर स्थित भाजपा नगर मंडल कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने का आहवान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज पाल एवं विनय रुहेला ने भाजपा नगर कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनय रुहेला एवं जिलाध्यक्ष मनोज पाल का फूल मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनके प्रत्याशी सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया वह जिला पंचायत की 17 में से 12 सीटें जीतेंगे।

वहीं, विनय रुहेला ने कहा कि सरकार एवं पार्टी के बीच तालमेल बनाने को कुंडा में भाजपाईयों की बैठक लेकर उन्हे निर्देश दिए है। उन्होंने सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर लाभ लेने को कहा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, डॉ. एमपी सिंह, रवि मणि, भूदेव सिंह चौहान, विशाल कश्यप, गौरव प्रजापति, खूब सिंह, महाराज सिंह, यशपाल शर्मा, राजीव चौहान, सूर्या, सुरेंद्र सिंह, संजीव, अनीता, अमित बग्गा, नीलकमल, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि बीते रोज जिन लोगों को दायित्व मुक्त किया गया था। उन्होंने अभी तक भी जवाब नहीं दिया है। पंचायत चुनाव के बाद उनकी जगह अन्य कार्यकर्ताओं को दी जायेगी। बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल किसी भी कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी के बारे में मंडल अध्यक्ष जानकारी देंगे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

उधर, विनय रुहेला एवं मनोज पाल ने बताया कि माह अक्तूबर में जसपुर महोत्सव कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी आयेंगे। महोत्सव में बड़ा बहुउद्देशीय शिविर, चिकित्सा कैंप के साथ ही नगर पालिका भवन, रेडियो स्टेशन समेत 100 करोड़ की योजनाओं का लोर्कापण शिलान्यास किया जायेगा।

वहीं, बाल विकास मंत्री रेखा आर्य रविवार को जसपुर नहीं आ सकी। वह अब 24 को जसपुर आयेगी। जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि जरूरी कार्य के चलते रेखा आर्य नहीं आ सकीं। वह 24 जुलाई को एक निजी स्कूल में खेल कार्यक्रम में भाग लेने जसपुर आयेंगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles