spot_img
spot_img
Wednesday, April 15, 2026
spot_img

काशीपुर : 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया प्रभारी मंडी सचिव

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : विजिलेंस की टीम ने मंडी समिति के प्रभारी सचिव को 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि विजिलेंस हल्द्वानी की टीम ने प्राप्त शिकायत के अनुसार पूरन सैनी पुत्र हरी सिंह द्वारा मंडी समिति में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के एवज में प्रति लाइसेंस 60 हजार रुपये की अवैध धनराशि की मांग की जा रही थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर विजिलेंस, हल्द्वानी द्वारा योजनाबद्ध ढंग से जाल बिछाया गया और आज मंगलवार को पूरन सैनी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कहना है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। कोई भी व्यक्ति यदि भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड में ईमानदार शासन व्यवस्था हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles