विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर के हड्डियों के डॉक्टर आगामी 3 से 10 अगस्त तक वीक मनायेंगे। इस दौरान वे 60 वर्ष से ऊपर के मरीजों से आधी फीस लेंगे और उन्हें हड्डियों की देखरेख के प्रति जागरूक करेंगे।
आज, इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन ने आईएमए हॉल में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं नगर के सुप्रसिद्ध ऑर्थो सर्जन डॉ. दर्पण गोविल ने बताया कि इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष 4 अगस्त को आईओए बोन एंड जॉइंट डे मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी थीम रखी गई है “Old is Gold : 360° Care for the Elderly” Ensuring Mobility, Dignity, and Longevity इसके तहत 3 से 10 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को हड्डियों की देख रेख के प्रति जागरूक किया जायेगा।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. दर्पण गोविल ने बताया कि हड्डियो की देख रेख के लिए उन्होंने एक फार्मूला तय किया है। जो हैं W2, P2 & C2
W2 (Walk & Work out) – उन्होंने बताया कि बजुर्गों को प्रतिदिन जरूर टहलना चाहिए और हल्की फुल्की एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।
P2 (Protien & Preventive Checks) – उन्होंने बताया कि बुजुर्गों के शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है इसलिए उन्हें प्रोटीन से भरपूर आहार जैसे दालें, पनीर, अंडा आदि अपने भोजन में शामिल करने चाहिये तथा समय समय पर अपना रुटीन चेकअप कराते रहिए।
C2 (Calcium Supplimentaion & Carefull Walks) – उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, हड्डियां कमजोर होती जाती हैं इसलिए विटामिन डी और कैल्श्यिाम का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सूरज की धूप और दूध कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं। वहीं चलने फिरने में सावधानी बरतनी शुरु कर देनी चाहिए।
वहीं, नगर के हड्डियों के वरिष्ठ सर्जन एके सिरोही ने बताया कि बजुर्गो को अपनी आम दिनचर्या में सावधानी बरतनी चाहिए। ज्यादातर हादसे बाथरूम/टॉयलेट में होते हैं। इसलिए बाथरूम/टॉयलेट के फर्श चिकने नहीं बनाने चाहिए। बाथरूम/टॉयलेट में जगह-जगह पकड़ कर उठने के लिए हैंडल लगाने चाहिए। बाथरूम/टॉयलेट के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए। चलने के लिए छड़ी आदि का इस्तेमाल करना चाहिए। रात में बाथरूम/टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय अपने परिजनों को साथ रखना चाहिए।
उधर, एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ. तरुण सोलंकी ने बताया कि इस बार की थी है । हमारे बुजुर्ग हमारे लिए गोल्ड जैसे ही होते हैं। आगामी 3-10 अगस्त तक नगर के हड्डियों के डॉक्टर 60 साल से ऊपर के मरीजों से आधी फीस लेंगे। जगह-जगह कैंप लगाकर उनका बीएमडी टेस्ट कर उन्हें हड्डियों की देखभाल के लिए जागरूक करेंगे। इस दौरान नगर में एक रैली निकालकर बुजुर्गों को जागरूक किया जायेगा।
इस दौरान आईएमए काशीपुर के अध्यक्ष डॉ. यशपाल रात एवं सचिव डॉ. एके बंसल मौजूद थे।



