spot_img
spot_img
Monday, May 4, 2026
spot_img

काशीपुर : ड्रोन से चोरी की अफवाहों के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 3 गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : ड्रोन से चोरी की अफवाहों के चलते धारदार हथियारों से लैस होकर असमाजिक/अराजक तत्वों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने के आरोप में आईटीआई पुलिस ने 3 लोगों को सलाखों के पीछे भेज दिया, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए आईटीआई थानाध्यक्ष कुन्दन सिंह रौतेला ने बताया कि विगत कुछ दिनों से जनपद में ड्रोन से चोरी व अन्य घटना कारित करने की अफवाहों के चलते कुछ अराजक तत्वों द्वारा झुण्ड बनाकर रात्रि के समय में धारदार हथियारों से लैस होकर अकेले आने- जाने वालों लोगों व वाहनों से चलने वाले लोगों के साथ बिना वहज उन्हें चोर आदि बताकर उनके साथ अभद्रता कर मारपीट करना व गाड़ी तोड़ना आदि घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था, जिस सम्बन्ध में एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा वीडियो के माध्यम से लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा ड्रोन आदि से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखाई देने पर तत्काल 112 व पुलिस को सूचित करने हेतु अपील की गयी थी।

दिनांक 30.07.2025 को वादी बॉबी पुत्र चुनमुन निवासी खड़कपुर देवीपुरा, काशीपुर, उधम सिंह नगर ने दिनांक 30.07.2025 को थाना आईटीआई में तहरीर देकर बताया कि दिनांक 28/07/2025 की रात्रि के लगभग 12 बजे उसका का भाई दीपक जो शादियों में खाना बनाने का काम करता है, जो देर रात काम करके अपने घर वापस आ रहा था तो खोखरा मंदिर को जाने वाली रोड, रेलवे फाटक पर 10-15 अज्ञात युवकों ने उसके भाई को चोर बताकर उसके साथ जाने से मारने की नीयत से लाठी डन्डों व हथियारो से बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसके भाई का सिर फट गया और माथे व सिर पर गहरे घाव हो गये उसकी आंख भी सूज गयी है और पूरे शरीर में चोटें आई है। जो अभी अस्पाल में आईसीयू में भर्ती है जिसकी हालत गम्भीर बनी हुयी है। तहरीर के आधार पर धारा 109/115/117/126(2)191(3)/193(3)/351(3) बीएनएस बनाम आकाश आदि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

घटना की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी द्वारा घटना में संलिप्त व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये। उक्त क्रम में एसपी अभय सिंह व सीओ दीपक सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आईटीआई कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों व घटना के समय आरोपियों द्वारा बनाई गयी घटना की वीडियो का गहन अवलोकन करने व गहन सुरागरसी-पतारसी तथा घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ व जानकारी करने पर घटना में शामिल लोगों की शिनाख्त की गयी तथा घटना में संलिप्त 3 अभियुक्तों को दिनांक 30.07.2025 को ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को आज दिनांक 31-07-2025 को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। उक्त घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तगणों की तलाश की जा रही है । जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम –
1. आकाश पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी- खडकपुर देवीपुरा थाना आईटीआई उम्र-20 वर्ष
2. अभिषेक पुत्र सोमपाल सिंह निवासी- कटटैया वीरपुर पो0 महुआखेडागंज थाना आईटीआई
3. हरिओम पुत्र स्व. चन्द्रपाल सिंह निवासी-खडकपुर देवीपुरा उम्र-36 वर्ष

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कुन्दन सिंह रौतेला, एसआई शंकर सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह बिष्ट, एएसआई पुष्कर दत्त भट्ट, कां. नीरज शुक्ला, राजेश भट्ट, चालक ललित चौधरी तथा सहयोगी अमिताभ सिजवाली शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles