spot_img
spot_img
Thursday, July 23, 2026
spot_img

मेयर दीपक बाली ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, किया वृक्षारोपण

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मेयर दीपक बाली ने आज प्रातः 10ः00 बजे केवीएस प्रीमियर ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मेयर दीपक बाली ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मौत से जूझ रहे किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने का संकल्प है। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवी नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रेरणादाई जिम्मेदारी निभाई।

मेयर बाली ने इस जनहितकारी आयोजन हेतु केवीएस प्रीमियर ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं रोटरी क्लब काशीपुर तथा सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम का इस समाजसेवी कार्य के लिए आभार जताया और और आशा जताई कि ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर समाज को प्रेरित करते रहेंगे।

इस मौके पर नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, अध्यक्ष रोटरी क्लब संजय गोयल, सीएमडी केवीएस ग्रुप देवेंद्र जिंदल, एमडी नैनी पेपर्स पवन अग्रवाल, ब्रह्मी गोयल, डॉ. एसपी गुप्ता , सदस्य राज्य महिला आयोग मुक्ता सिंह, अर्पण जिंदल, सचिव रोटरी क्लब रेखा जिंदल, कॉर्डिनेटर राज मेहरोत्रा, प्राची अग्रवाल, सुरुचि सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, पार्षद सतीश कुमार, पार्षद विजय बॉबी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ जसपाल जस्सी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके पश्चात मेयर दीपक बाली ने कृष्णा पब्लिक स्कूल में काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन द्वारा मानसून स्वागत एवं हरित भविष्य संकल्प अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और जिन पौधों को लगाया जा रहा है उनकी सुरक्षा को भी ध्यान में रखें, क्योंकि एक पौधा केवल प्रकृति के लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढियों के लिए भी लाभकारी होता है।

इस दौरान कृष्णा पब्लिक स्कूल के चैयरमैन डॉक्टर अनिल कुमार सक्सेना, क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सर्वेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, महिला विंग की अध्यक्ष अर्चना लोहनी, प्रतीक गोयल, प्रधानाचार्य कृष्णा पब्लिक स्कूल, निधि, रोजी, अवनीश चौहान, अजय चाहल एवं स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा दर्जनों छात्र और छात्राओं सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles