spot_img
spot_img
Thursday, July 23, 2026
spot_img

देश के 7000 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता

नई दिल्ली (महानाद) : देश के 7000 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता हो गया है। भारत की सबसे बड़ी निजी फ्यूल रिटेलर कंपनी नयारा एनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने के बाद आम जनता को यह बड़ी राहत देते हुए अपने सभी 7000 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की भारी कटौती कर दी है। नई ीमते आज 1 जुलाई से लागू हो गई हैं।

आपको बता दें कि नयारा सहित सरकारी कंपनियों ने मई के दूसरे पखवाड़े में कई किश्तों में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगभग 7.50 प्रति लीटर तक का भारी इजाफा कर दिया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles