विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जुगनू गोविल को सर्वसम्मति से फॉग्सी का नया प्रेसिडेंट चुना गया है। वहीं बाजपुर की डॉ. पूजा को नया सेक्रेट्री चुना गया है।
आपको बता दें कि बाजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में रामनगर रोड स्थित गोविल सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की संचालिका एवं नगर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जुगनू गोविल को FOGSI (The Federation of Obstetric and Gynaecological Societies of India) को सर्वसम्मति से प्रसिडेंट चुना गया है। इससे पूर्व डॉ. मीनू सूद फॉग्सी की प्रेसिडेंट थीं।
कार्यक्रम में डॉ. जेआर नरूला, डॉ. वीना जोशी, डॉ. इला मेहरोत्रा, डॉ. रचना माथुर, डॉ. मीनू सूद, डॉ. बिमल शर्मा, डॉ. नेहा उप्रेती, डॉ. तूलिका, डॉ. सोनम जैन, डॉ. लीला जोशी, डॉ. अंजलि गुप्ता, डॉ. सुधा पाटनी, डॉ. नवप्रीत सहोता, डॉ. ऋची सोलंकी, डॉ. विभा, डॉ. भारती गहतोड़ी, डॉ. अर्चना चौहान, डॉ. दिव्या, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. मधु वर्मा, डॉ. रुचि रस्तोगी, डॉ. सीमा चौहान (जसपुर), डॉ. नीलिमा (जसपुर), डॉ. सुरभि, डॉ. रीता मेहरोत्रा, डॉ. पारुल मेहरा (जसपुर) आदि मौजूद थे।

क्या है फॉग्सी :
एफओजीएसआई (FOGSI) का पूरा नाम ‘फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया’ है। यह भारत में प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञों का सबसे बड़ा पेशेवर संगठन है, जो महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुसंधान के लिए समर्पित है।
फॉग्सी की स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी, इसका मुख्यालय मुंबई में है। इसका प्रमुख उद्देश्य प्रसूति एवं स्त्री रोग विज्ञान के क्षेत्र में ज्ञान, शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देना। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य अधिकारों की वकालत करने के लिए काम करना है।
भारत के 30,000 से भी ज्यादा स्त्री रोग विशेषज्ञ और सैकड़ों स्थानीय समितियां फॉग्सी से जुड़ी हुई हैं।
#kashipur_news | Dr_jugnu_govil| FOGSI_news



