spot_img
spot_img
Sunday, July 26, 2026
spot_img

हिन्द विकास सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने शिखर रतन

गाजियाबाद (महानाद) : हिंदू विकास सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की सहमति से कासगंज निवासी सनातनी सेवक शिखर रतन पुत्र राजेश कुमार की उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। शिखर रतन की नियुक्ति से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।

इस अवसर पर शिखर रतन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि शिखर रतन एक समर्पित सनातनी सिपाही हैं और उनके नेतृत्व में जल्द ही उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

पूर्व में शिखर रतन कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को ब्लॉक, तहसील, शहर, महानगर और जिला स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है तथा जल्द ही सभी इकाइयों का गठन पूरा किया जाएगा।

अपने संबोधन में शिखर रतन ने कहा कि प्रदेश में गौकशी, लव जिहाद, लैंड जिहाद और अवैध अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर सख्ती से कार्य किया जाएगा तथा शासन-प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही अपनी नई टीम की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।

शिखर रतन को बधाई देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु मल्होत्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गंगा शरण गुप्ता, राष्ट्रीय सह-संयोजक कविता सिंह, अनामिका सिंह, विजय कुमार, राजीव एवं हरियाणा प्रभारी सीमा सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles