सीतापुर (महानाद) : राष्ट्रीय रुद्र वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारणी की सहमति से पूर्व जिला अध्यक्ष सीतापुर अम्बुज पाण्डेय को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अंबुज पांडे के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। वहीं निवर्तमान जिला मंत्री सीतापुर कृष्ण मुरारी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पांडे को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और कहा कि अम्बुज पांडे के नेतृत्व में संगठन और मजबूती से विस्तार करेगा और सनातन धर्म की अलख जगाएगा। नेतृत्व परिवर्तन संगठन के विस्तार के लिए जरूरी है।
इस मौके पर जगदीश कुमार, सुनील, प्रवीण कुमार, डॉ. मनोज कमल, रवि, जागेश्वर, पूरन सिंह, जोधा लाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



