spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

स्टेडियम के पास परचून की दुकान में चोरी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : स्टेडियम के पास एक परचून की दुकान में चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

मौ. विजय नगर, नई बस्ती निवासी रमेश कश्यप उर्फ कैलाश कश्यप पुत्र रामकिशोर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रामनगर रोड पर स्टेडियम के पास, नागन शक्ति मन्दिर के बराबर में एक परचून की दुकान (खोखा) चलाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। दिनांक 31.07.2025 की सुबह 8ः10 बजे वह रोज की भांति अपनी दुकान पर गया तो देखा कि उसकी दुकान (खोखा) का साइड वाला गेट टूटा हुआ है।

रमेश ने बताया कि उसने अन्दर घुसकर देखा तो उसका सारा सामान बिखरा है, रेक में रखी करीब 55 से 60 सिगरेट की डिब्बीयां और गल्ले में रखे करीब 1200-1800 रुपये के सिक्के व इन्वर्टर, फ्रिज में रखी करीब 3 से 4 हेल की केन व करीब 6 से 7 मरीण्डा की केन व 14 से 15 पेप्सी केन तथा कुछ लाईटर, 1 टोफी का डिब्बा, करीब 60 बिस्कुट के पैकेट, करीब 50-55 तुलसी पान मसाला, 25-30 रजनीगंधा के पीस, गगन गुटके का 1 पैकेट, 1 कुबैर का पैकेट करीब 10-15 नहाने के साबुन, 50-60 बीडी के बण्डल गायब हैं जोकि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये हैं।

रमेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई गिरीश चंद्र आर्य के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles