spot_img
spot_img
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई भाजपा प्रत्याशी चन्द्रप्रभा, मेयर बाली की रणनीति हुई कामयाब

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मेयर दीपक बाली की कुशल रणनीति पूरी तरह से कामयाब हो गई और भाजपा प्रत्याशी चन्द्रप्रभा निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो गईं। चन्द्रप्रभा ने नामांकन के आखिरी दिन आज अपना नामांकन किया था। ब्लॉक प्रमुख पद पर किसी और के नामांकन न करने और जांच में उनका नामांकन वैध पाये जाने बाद उनकी जीत निश्चित हो गई।

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा ने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व व मेयर दीपक बाली के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में काशीपुर ब्लॉक क्षेत्र का विकास करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने अपने सभी समर्थकों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

वहीं, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर भाजपा से तरसेम सिंह निवासी ग्राम बाजावाला, मेहतावन, काशीपुर तथा गुरनाम सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर, काशीपुर ने तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर भाजपा की कमलजीत कौर निवासी ग्राम नन्दरामपुर, जैतपुर घोसी, काशीपुर तथा पंकज कुमार निवासी ग्राम रामनगर, काशीपुर ने नामांकन किये हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles