spot_img
spot_img
Thursday, August 13, 2026
spot_img

मेयर बाली ध्यान दो, नहीं उठ रहा कूड़ा, लोग हुए परेशान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर में कई जगह से कूड़ा नहीं उठने से लोग परेशान हो रहे हैं, वहीं बरसात के कारण बीमारी फैलने का खतरा अलग से मंडरा रहा है। लोगों ने ‘महानाद’ को कूड़े की फोटो भेजकर उन्हें इस कूड़े से निजात दिलाये जाने की मांग की है।

आपको बता दें कि अग्रवाल सभा के पास से कूड़ा 2-3 दिन से नहीं उठा है तो मुंशीराम चौराहे पर पड़े कूड़े से लोग एक हफ्ते से परेशान हैं। वहीं कूड़े में गाय-बैलों द्वारा मुंह मारने से वह कूड़ा फैलता जा रहा है। उधर बरसात के कारण इसके तरिये बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।

लोगों ने कूड़े की फोटो ‘महानाद’ को भेजकर उनकी मांग को नगर निगम व मेयर दीपक बाली तक पहुंचाने की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles