spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

उत्तराखंड पुलिस ने किया भ्रामक खबर का खंडन, दी कार्यवाही की चेतावनी

महानाद डेस्क : उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर का खंडन कर कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।

उक्त खबर का खंडन करते हुए पुलिस ने बताया कि जनपद टिहरी के थाना कीर्तिनगर से सम्बंधित एक वीडियो जो कि ट्रांसपोर्ट टीवी चैनल एवं कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जो कि मलेथा/कीर्ति नगर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक ट्रक का अपर उप निरीक्षक द्वारा धारा 177 एवी एक्ट में चालान किया गया था, परंतु चालक चालान की पर्ची लेकर गाड़ी को बहुत तेजी से आगे बढ़ाकर वहां से भाग गया। जिस कारण पुलिस कार्मिकों द्वारा उक्त ट्रक का पीछा करते हुए कीर्ति नगर में रोक लिया गया।

पुलिस ने बताया कि चालान करने वाली ऑनलाइन मशीन खराब होने के कारण अपर उप निरीक्षक द्वारा नियमानुसार विधि संगत नगद चालान किया गया था। जबकि ट्रक चालक एएसआई पर ऑनलाइन अपने खाते में गूगल पे के माध्यम से पेमेंट लेने का दबाव डाल रहा था, अपने निजी खाते में ऑनलाइन भुगतान लेने का कोई प्रावधान नहीं है।

चालक द्वारा बनाए गए उक्त वीडियो को उपर्युक्त लिंक के माध्यम से ट्रांसपोर्ट टीवी चैनल एवं अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित कर भ्रामक खबर फैलाई जा रही है।

उत्तराखंड पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना बात की सत्यता जाने भ्रामक खबर न फैलाएं, अन्यथा आपके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles