spot_img
spot_img
Thursday, April 16, 2026
spot_img

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में डीजे की तेज आवाज से युवक को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शिरकत करने आये कासिम सैफी (27 वर्ष) पुत्र मुशर्रफ सैफी निवासी शक्तिनगर को रानीखेत रोड पर डीजे की तेज आवाज से हार्ट अटैक पड़ गया, जिसे आनन-फानन में चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि कई दिन पूर्व में इंतजामियां कमेटी द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान वाहनों पर डीजे लगाने पर रोक लगाई गई थी, बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा अपने वाहनों पर बड़े-बड़े डीजे लगाकर नियम कानून की धज्जियां उड़ाई गईं, जिसके चलते डीजे की तेज आवाज की धमक से मौहम्मद कासिम सैफी निवासी शक्तिनगर, ग्राम पूछड़ी, रामनगर की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

कासिम की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं आसपास के क्षेत्र में मातम सा छा गया। आखिर सोचने वाली बात यह है कि वाहनों पर बड़े-बड़े डीजे लगाकर यह लोग साबित क्या करना चाहते हैं? आखिर कासिम की मौत का जिम्मेदार कौन है? यदि डीजे लगाने पर कमेटी द्वारा प्रतिबंध लगाया गया था तो डीजे लगे वाहनों को जुलूस में आखिर जाने क्यों दिया गया? उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई, जोकि एक सोचनीय प्रश्न है।

#Hi Volume DJ

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles