विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर के मौ. अल्ली खां में 21 सितंबर को हुए बवाल के बाद से प्रशासन लगातार एक्शन मोड में है। एसपी व एसडीएम लगातार डेरा जमाये हुए हैं। पुलिस की टीमें बवालियों की धरपकड़ कर रही हैं तो प्रशासनिक टीमें बिजी, पानी, हाउस टैक्स, लाइसेस आदि की जांचों में लगी हुई हैं।
आपको बता दें कि विगत 21 सिंतबर की रात्रि को आई लव मुहम्मद को लेकर जुलूस बिना अनुमति के निकालने को लेकर जुलूस में मौजूद मुस्लिम धर्म के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था, गाड़िया तोड़ डाली थी। जिसके बाद से पुलिस-प्रशासन ने उप्रदवियों को सुधारने का अभियान शुरु कर दिया है। रोज पहचान-पहचान कर उपद्रवियों को पकड़ा जा रहा है। एसपी अभय सिंह व एसडीएस अभय प्रताप सिंह ने डेरा डाल रखा है।
प्रशासनिक टीमों में विद्युत विभाग की टीमें स्मार्ट मीटर लगाने, बकाया विद्युत बिलों की वसूली करने व बिजली चोरों को पकड़ने में जुटी हैं। ड्रग विभाग की टीमें मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस, नशे की दवाईयों, स्टॉक आदि की जांच में जुटी हैं। हालत यह है कि होलसेल का लाइसेंस लेकर रिटेल में दवाईयां बेची जा रहीं थीं। खाद्य पूर्ति विभाग की टीमें राशन कार्डों की जांच में जुटी हैं। नगर निगम की टीम अतिक्रमण चिन्हित करने और हाउस टैक्स की वसूली में जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार कल से श्रम विभाग की टीमें भी यहां अपना काम शुरु कर देंगी।
एसपी अभय सिंह ने साफ-साफ कहा है कि उपद्रवियों को छोड़ा नहीं जायेगा। एक-एक को चुनकर गिरफ्तार किया जायेगा।
मौके पर इंस्पेक्टर रवि कुमार, नासिर हुसैन, एसआई अनिल जोशी, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे।



