spot_img
spot_img
Monday, August 24, 2026
spot_img

काशीपुर आयेंगी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, ज्ञानार्थी मीडिया के डांडिया नाइट में करेंगी प्रतिभाग

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर के इतिहास में पहली बार कोई मिस वर्ल्ड नगर में आ रही है। विश्व सुंदरी ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज द्वारा आयोजित डांडिया नाइट में प्रतिभाग करेंगी।

डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. मनोज मिश्रा

उक्त जानकारी देते हुए काशीपुर के गिरिताल रोड स्थित ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि आगामी 26 सितंबर 2025 को कॉलेज में डांडिया नाइट का आयोजन होने जा रहा है। डांडिया नाइट में वर्ष 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर प्रतिभाग करेंगी।

मिश्रा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में आने वाले गेस्ट और छात्र/छात्रायें, उनके अभिभावकों के लिए एंट्री निःशुल्क रहेगी। वहीं यदि कोई बाहरी व्यक्ति डांडिया नाइट में शामल होना चाहता है तो वह 500 रुपये फीस देकर पास हासिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि पास की संख्या भी लिमिटेड है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles