spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

विदेश में रह रहे व्यक्ति की जमीन हड़पने को खेला बड़ा खेल, पुलिस से मांग, भेजो जेल

रामनगर (महानाद) : एक व्यक्ति ने तीन व्यक्तियों पर नकली दस्तावेज और नकली आदमी बनाकर विदेश में रहे रहे व्यक्ति की जमीन बेच देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम चंद्रपुर तिवाड़ी, पीरूमदारा, रामनगर निकवासी जसपाल सिंह पुत्र केवल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विदेश में रहने वाले बलवीर सिंह पुत्र चनन सिंह की राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी हुई जमीन को राजेश पाल पुत्र रमेश पाल, चन्द्रशेखर उर्फ चन्दन पुत्र सोभरन सिंह तथा बलवीर पुत्र केसरी, निवासी ग्राम बहापुर बलिया, तहसील ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद ने फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच डाला है जबकि असली बलवीर सिंह पुत्र चनन सिंह की पॉवर ऑफ अर्टोनी उसके पास मौजूद है।

जसपाल सिंह ने बताया कि राजेश पाल और चन्दन ने एक दिहाड़ी मजदूर बलवीर (65 वर्ष) पुत्र केसरी, निवासी ग्राम बहापुर बलिया, तहसील ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद को अपने गिरोह में शामिल किया। उसके जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, जो 2008 में बलवीर पुत्र केसरी के नाम से बने थे उनको 2023 में धोखे से ऑन लाइन बदलवाकर बलबीर सिंह पुत्र चनन सिंह करवा लिया। फिर इन मुख्य प्रमाण पत्रों के माध्यम से बलवीर के आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेन्स, वोटर कार्ड आदि में नाम बदलवाकर बलवीर पुत्र केसरी से बलवीर पुत्र चनन सिंह करवा लिया। इस प्रकार इस गिरोह ने नकली बलवीर के द्वारा असली बलवीर सिंह की बहुमूल्य भूमि को साथ खुर्द-बुर्द कर डाला।

जसपाल ने बताया कि राजेश पाल व चन्दन के विरुद्ध साक्ष्य यह है कि प्रत्येक फर्जीवाड़े से रजिस्ट्री में जो नकली बलवीर से करवाई उसमें चन्दन गवाह है और कुछ में राजेश पाल भी गवाह है। इसके अलावा इन दोनों व्यक्तियों ने बलवीर के द्वारा अपने नाम पर तथा अपने परिवार वालों के नाम पर असली बलवीर सिंह की भूमि रजिस्ट्री करवा डाली। लिखित प्रमाण, रजिस्ट्रेशन में उल्लेखित है कि बलवीर ने कुछ भूमि सीधे चन्दन को रजिस्ट्री करी तथा कुछ भूमि चन्दन की पत्नीी ममता को करी। उसके बाद चन्दन ने अपने वाली फर्जीवाड़े से रजिस्ट्री की हुई भूमि का कुछ हिस्सा राजेश पाल की पत्नी उर्वशी कनौजिया के नाम नामान्तरित कर दी।

जसपाल सिंह ने बताया कि उक्त फर्जी कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि यह तीनों व्यक्ति मिले हुए हैं। एक और साक्ष्य जो कि नकली बलवीर के विरुद्ध जाता है कि उसने बलवीर पुत्र केसरी जो पुराने प्रमाण पत्रों में दर्ज है, और बलवीर सिंह पुत्र चनन सिंह जो नये प्रमाण पत्रों मे दर्ज है, इन दोनों में ही अपना पता ग्राम बहापुर बलिया, तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश दिया हुआ है तथा नये व पुराने प्रमाण पत्रों जैसे जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र आदि मे माता का नाम गुलाबो दर्ज है। जबकि असली बलवीर सिंह पुत्र चनन सिंह का स्थाई पता ग्राम चन्द्रपुर तिवाड़ी, तहसील रामनगर, जिला नैनीताल है जो सिख धर्म के जट सिख हैं जबकि नकली बलवीर पुत्र केसरी जो हिन्दू धर्म की सैनी जाति का है ।

जसपाल सिंह ने बताया कि एक और साक्ष्य यह है कि असली बलवीर सिंह अपने हस्ताक्षर अंग्रेजी मे करता था, उसकी 2006 का पंजीकरण विक्रय पत्र साक्ष्य के रूप में है। परन्तु नकली बलवीर जो अनपढ़ दिहाड़ी मजदूर है उसके हस्ताक्षर हर दस्तावेज पर हिन्दी में हैं। इस फर्जी गिरोह मे ना केवल असली बलवीर सिंह के हिस्से मे आई भूमि खुर्द बुर्द की बल्कि उसके भाईयों के हिस्से की भूमि भी खुर्द बुर्द कर डाली और इस तरह बलवीर सिंह और भाईयो की भूमि अवैध तरीके से हड़प ली।

जसपाल ने बताया कि चन्दन तथा नन्हे पुत्र बाबू राम ने मिलकर एक फर्जी वसीयत लेकर सिंह पुत्र चैन सिंह की बनाई और चक नं. 12 को अपने नाम करवा लिया। यह भूमि लगभग 1500 वर्ग फिट है। उसके बाद इन्होंने बुदिया पाल को 48 गुणा 32 वर्ग मीटर भूमि जनवरी 2025 मे बेच डाली।

जसपाल ने बताया कि उसके पास इनके पूरे नकली दस्तावेज उपलब्ध हैं जो कि समय आने पर प्रदर्शित किये जायेंगे। करोड़ों की भूमि का घोटाला हुआ है, इलाके मे डर व घबराहट का वातावरण बना हुआ है। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने जसपाल सिंह की तहरीर के आधार पर उक्त तीनों लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुनील सिंह धानिक के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles