विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : श्री खत्री सभा काशीपुर ने आज एक निर्धन कन्या का विवाह करवाया। इस दौरान वर-वधु को उनकी गृहस्थी का सामान भी दिया गया।
उक्त जानकारी देते हुए श्री खत्री सभा काशीपुर के अध्यक्ष शरद मेहरोत्रा ने बताया कि आज सदस्यों व पदाधिकारियों के सहयोग से श्री खत्री सभा भवन में एक कन्या अंशू का विवाह अभिषेक के साथ सम्पन्न करवाया गया। वर-वधु पक्ष के लोगों के अलावा खत्री सभा के सदस्य भी विवाह में शामिल हुए। विवाह का कार्य श्री गायत्री मंदिर के विद्वान पंडित द्वारा सम्पन्न करवाया गया।
इस दौरान डॉ. नरेश मेहरोत्रा, डॉ. इला मेहरोत्रा, डॉ. सोनल मेहरोत्रा, संदीप सहगल एडवोकेट, सभा के सचिव अर्पित मेहरोत्रा, बीना मेहरोत्रा, स्वतंत्र मेहरोत्रा, अनिल मेहरोत्रा, मधु मेहरोत्रा, राकेश मेहरोत्रा, दिलीप मेहरोत्रा, उमा मेहरोत्रा, राजीव मेहरोत्रा, अनूप मेहरोत्रा, आंचल मेहरोत्रा, सीमा मेहरोत्रा, रित मेहरोत्रा, नवदीप आदि मौजूद रहे।




