spot_img
spot_img
Saturday, March 7, 2026
spot_img

चेक बाउंस का किया मुकदमा तो साथी के साथ मिलकर कर दी पिटाई

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज करवाया तो विपक्षी ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। कुंडा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

लक्ष्मीपुर पट्टी, काशीपुर निवासी सुलेमान पुत्र रशीद शाह ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंडी समिति के पीछे उसका एक रद्दी का गोदाम है। दिनांक 4 नवंबर 2025 की शाम के लगभग 6 बजे कैलेंडर वाली मस्जिद के पास, मौहल्ला फतेहुल्लाहगंज, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी हाजी नासिर पुत्र अमीर हुसैन अपने एक साथी के साथ उसके गोदाम पर आया और आते ही दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

सुलेमान ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी और दोबारा से मारपीट शुरू कर दी। उसने शोर मचाया तो वह लोग वहां से भागने लगे और भागते-भागते कह रहे थे कि तूने जो मेरे भाई नईम हुसैन के ऊपर चेक का मुकदमा कर रखा है उसको वापस ले ले नहीं तो तुझे जान से मार देंगे।

सुलेमान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हाजी नासिर उौर उसके साथी के खिलाफ बीएनएस की धारा115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदा दर्ज कर मामले की जांच एसआई अर्जुन सिंह के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles