बाजपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर उसके पास एक इंच जमीन न होने के बावजूद 30 एकड़ जमीन का सौदा कर उसके 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
नया गांव, स्वार, रामपुर, उ.प्र. निवासर हरवंत सिंह ढिल्लों पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 17 मई 2024 को हरदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी रानी नगन, पोस्ट बाजपुर, थाना बाजपुर, जिला उधम सिंह नगर (उत्तराखण्ड) उसके पास आया और उसे बताया कि उसके और उसके रिश्तेदारों के नाम पर बाजपुर क्षेत्र में कुल 30 एकड़ भूमि है, जिसे वह बेचना चाहता है। उसने उसे भूमि के दस्तावेज दिखाकर तथा अपनी बातों व व्यवहार से विश्वास दिलाकर सौदे के लिए राजी किया।
हरवंत ने बताया कि हरदीप की बातों पर भरोसा कर उसने 30 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन का सौदा कर लिया और विश्वास के आधार पर उसने हरदीप सिंह को कुल 40 लाखरुपये बयाने के तौपर दे दिये।
हरवंत ने बताया कि भुगतान के बाद जब उसने रजिस्ट्री और आवश्यक कागजात पूरे करने को कहा तो हरदीप सिंह टालमटोल करने लगा और बार-बार विलम्ब करता रहा। संदेह होने पर उसने जमीन की खतौनी व संबंधित राजस्व अभिलेखों की जाँच कराई तो पता चला कि हरदीप ने जो खतौनी उसे दी थी वह फर्जी है उक्त जमीन किसी भी प्रकार से हरदीप सिंह के नाम पर दर्ज नहीं है और हरदीप ने उसके साथ धोखाधड़ी कर के उससे 40 लाख रुपये ठग लिए हैं।
हरवंत ने बताया कि जब उसने हरदीप सिंह से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने अपमानजनक व गन्दे शब्दों में उसे माँ-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने उससे कहा कि वह इस प्रकार कई लोगों को ठग चुका है और यदि उसने कानूनी कार्यवाही की तो वह उसेे मरवा देगा उसे अपना व अपने परिवार की जान के खतरा बना हुआ है। उसने हरदीप के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
हरवंत सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हरदीप सिंह के खिलाफ बीएनएसकी धारा 316(2), 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई जगदीश चंद्र तिवारीके सुपुर्द की है।
bazpur_news | bajpur_news



