हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति मोबिन खान को एके 47 की गोली, 2 तमंचे व 16 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मौके पर सुसाइड करने की कोशिश की जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।
आपको बता दें कि कल दिनांक 16.02.2026 को एसआई जगवीर सिंह कां. यासीन, अमित शरण व चालक कां. धर्मेन्द्र के साथ वनभूलपुरा थाने से गश्त करने निकले। गौलापुल पिकेट पर उन्हें एसआई मोनी टम्टा मिलीं। असी दौरान एक मुखबिर ने आकर बताया कि आज शाम करीब 7 बजे थाना बनभूलपुरा पुलिस गौजाजाली उत्तर में आयशा मस्जिद के पास स्थित मौ. मोबिन खान पुत्र अब्दुल बसीर खान के घर में झगड़े की सूचना में गये थे, उक्त मोबिन खान के पास अवैध तमंचा व कारतूस है, जिनसे वह अपने परिवार को डराता है व कभी कभी अपनी फैन्टे में लगाकर कही, आता जाता भी देखा है, अभी पुलिस उसके घर गयी थी तो शायद तमंचे को कहीं छिपा दिया है, जल्दी नहीं की गयी तो नष्ट भी कर सकता है या अपने परिवार को भी नुकसान पहुचा सकता है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो मोबिन खान (60 वर्ष) घर के कमरे में सोफे पर बैठा मिला। और उससे कहा कि हमें सूचना मिली है कि आपके पास अवैध तमंचा है, जिससे आप अपने परिवार को डराते धमकाते हो, तो पहले मना किया फिर पूछने पर बताया कि मैं जब जेल से आया था तो जेल के पहचान वाले ज्ञानी जी से एक तमंचा लिया था, बाद में वापस कर दिया था।
मोबिन का परिवार अन्दर के कमरे में मौजूद था। परिजनों द्वारा अपना नाम मुमताज खान (पत्नी) (60 वर्ष), मौ. जकी खान (पुत्र) (27 वर्ष), तहसीन फात्मा (बहु) (25 वर्ष) बताया। मोबिन की पत्नी मुमताज खान ने बताया कि मोबिन ने तमंचा ऊपर अलमारी के ऊपर रखा है। चैक करने पर एक काली पन्नी के अन्दर से एक तमंचा 315 बोर व 2 कारतूस 315 बोर, 1 अदर तमंचा 12 बोर व 4 कारतूस 12 बोर, 1 कारतूस 7.62 व एक सफेद डिब्बे में 10 कारतूस 7.65 बोर बरामद हुए जिनमें से एक कारतूस एके 47 में इस्तेमाल होता है।
कार्यवाही के दौरान मोबिन घरवालों को धमका रहा था। उसके द्वारा सुसाइड करने की कोशिश की गई जिसे नाकाम कर दिया गया। अपनी हरकतों व हाव भाव से रेडिकलाईच/अजीब/प्रेरित मानसिकता का लग रहा था। मिली जानकारी के अनुसार मोबिन खान पॉक्सो के अपराध में जेल गया था, जिस पर उसे शिक्षा विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था।
पुलिस ने मोबिन खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 25 (1-ए), 3, 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।



