spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

आज एक अप्रैल से 195.50 रुपये बढ़ गये कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली (महानाद) : आज 1 अप्रैल बुधवार से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण विश्व भर में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी की वजह से हुई है। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2,078.50 रुपये में मिलेगा।

वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके दाम बीते 7 मार्च को 60 रुपये बढ़ाए गए थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles