spot_img
spot_img
Sunday, April 5, 2026
spot_img

दुखद रामनगर : पत्रकार नितेश जोशी का निधन

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : रामनगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। लंबी बीमारी के बाद पत्रकार नितेश जोशी का निधन हो गया है।

आपको बता दें कि रामनगर के वरिष्ठ पत्रकार, कॉर्बेट हलचल समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल के संपादक एवं तुलसी पुस्तक भंडार व सरस्वती प्रिंटिंग प्रेस के स्वामी नितेश जोशी का असमय निधन हो गया। वे विगत3 माह से दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे तथा कुछ समय पहले ही उनकी माता का निधन हुआ था।

उनका सरल, सौम्य और मुस्कुराता व्यक्तित्व हमेशा सबके दिलों में जीवित रहेगा। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव याद की जाएगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर से पत्रकार स्वर्गीय नितेश जोशी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय नितेश जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक की आत्म शांति के लिए ईश्वर से कामना की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles