spot_img
spot_img
Tuesday, April 14, 2026
spot_img

बीजेपी के सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नये मुख्यमंत्री, कल 11 बजे लेंगे शपथ

बिहार (महानाद) : पहली बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। बीजेपी के सम्राट चौधरी बिहार के नये मुख्यमंत्री बनेंगे। वे कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

आपको बता दें कि वीर चंद्र पटेल मार्ग स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। सम्राट चौधरी थोड़ी ही देर में लोकभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने कहा कि मैं पार्टी के विधानमंडल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखता हूं। इसके बाद रेणु देवी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल सहित सभी विधायकों ने उनके नाम पर स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

बैठक के पश्चात केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी विधायकों ने विजय कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तावित सम्राट चौधरी के नाम पर स्वीकृति दी है। जिसके बाद सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल के नेता के रूप में चुन लिया गया है। सम्राट सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार की सेवा की। उन्होंने बिहार को बदल दिया। बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई। नीतीश कुमार ने जो किया, उसकी मिसाल पूरा हिन्दुस्तान दे रहा है। उन्होंने बेटियों को साइकिल दी, महिलाओं को आरक्षण दिया। शराबबंदी नीति लाये। देश में पहला कृषि रोड मैप लाये। अब नीतीश कुमार के काम को सम्राट चौधरी और तेजी से आगे ले जायेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles