विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने 95 ग्राम चरस के साथ 26 सााल के फरीद को गिरफ्तार किया है। चरस पीने का आदी फरीद लोगों को चरस बेच-बेच कर अपनी चरस का इंतजाम करता है।
आपको बता दें कि दिनांक 17.04.2026 को एसआई देवेन्द्र सिंह मेहता व एसआई देवेन्द्र सामन्त बासंफोड़ान चौकी से गश्त करते हुए अल्ली खां से आगे कब्रिस्तान स्थित शव विश्राम स्थल के पास पहुचे और चीताकर्मी कां. मनोज जोशी व सचिन कुमार के साथ मिलकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग करने लगे।
एसआई मेहता ने बताया कि इसी दौरान एक व्यक्ति काले रंग की स्कूटी पर काली बस्ती की ओर से आता दिखाई दिया जो पुलिस वालों को चैकिंग करते देख रुक गया और तेजी से अपनी स्कूटी को पीछे मोड़कर गली की ओर जाने लगा। उक्त व्यक्ति की हरकत पर शक होने पर कां. सचिन कुमार ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।
एसआई मेहता ने बताया कि पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम फरीद खां उर्फ बाबू (26 वर्ष) पुत्र फारुख खां निवासी (मझरा) अंसार मेडिकल के पास, काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 95 ग्राम शुद्ध चरस बरामद हुई। फरीद ने बताया कि वह चरस पीने का आदी है तथा छुटपुट चरस बेचकर अपने पीने का खर्चा भी निकालता है।
फरीद ने बताया कि वह इस चरस को रामनगर जिला नैनीताल से 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से खरीदकर लाया था। वह पिछले डेढ़ साल से थोड़ा-थो़डा चरस बेच रहा है।
चरस बरामदगी के आधार पर पुलिस ने फरीद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20/60/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।



